Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
साईड टेबल से कमरे को दें नया लुक

साइड टेबल के प्रकार-
1. आम साइड टेबल- ये छोटी टेबल लकडी की बनी हुई होती है और आमतौर पर समकालीन और परंपरागत दोनों रुपों में मिलती है। अपने कमरे के फ़र्नीचर और खाली जगह के हिसाब से इनका चुनाव किया जा सकता है। इनका चलन कभी पुराना नहीं होता, क्योंकि ये नये और पुराने सभी रुपों में मिलती है। आप इनके ऊपर सुंदर गमले, किताबें, टेबल लैम्प आदि कुछ भी रख सकती हैं।इस बनावट के काँच के टेबल भी उपलब्ध हैं।
2. छोटे घनाकार टेबल- इन टेबल का आकार बडे बक्से या ट्रंक के जैसा होता है। यदि आप एक पंथ में दो काज करना चाहती हैं तो ये घनाकार टेबल आपके लिए सर्वष्रेष्ठ चुनाव हो सकते हैं। ऐसे टेबल में आप ऊपर और अंदर दोनो जगह सामान रख सकती हैं। ये टेबल आपकी बैठक को सुंदर, आलीशान और उत्कृष्ट रुप प्रदान करेगी।
3. ट्रे टेबल- ये बहुत बेहतरीन और हल्की साइड टेबल है। ये ज्यादा जगह नहीं घेरती है, आप चाहें तो इन्हें मोड़ कर भी रख सकती हैं। इनकी साफ सफाई भी आसान होती है और ये देखने में भी अत्यंत आकर्षक होती है। ये धातु से बनी हुई भी मिलती है। आप अपने काफ़ी का मग, अपनी प्रिय किताब या अपना कोई प्रिय पौधा रखना चाहें तो ये आपके लिए उपयुक्त है।
4. स्तंभाकार टेबल- यदि आप चार टाँगों वाले टेबल पसंद नहीं करती है तो आप स्तंभाकार टेबल ले सकती हैं। यह पारंपारिक लकडी से बनी हुई मजबूत टेबल होती है। इनका आकार शतरंज के मोहरों जैसा होता है। इनमें एक लकडी का तख्ता एक स्तंभ पर टिका होता है,जिनपर आप फ्रेटो फ्रेम, टेलीफ़ोन या टेबल लैम्प रख सकती हैं। इन सबके अलावा बैठक के कोनों को सजाने के लिए दीवार पर जमीं हुई टेबल भी उत्तम चुनाव है। इनके कई फ़ायदें है जैसे आपके कमरे की जगह भी बच जाती है और कमरे के फ़र्श की सफ़ाई में भी आसानी रहती है। क्योंकि ये दीवार में स्थायी रुप से जमीं रहती है इसलिए ये मजबूत और लंबे समय तक टिकने वाली होती है।
इन सुझावों को अपनाएं और अपने घर की आंतरिक सज्जा को बेहतर बनाएं।



Click it and Unblock the Notifications
