Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
कपड़ों से कैसे हटायें जिद्दी दाग?
कपड़ों के कुछ दाग धोने में दूसरों की तुलना में ज्यादा मुश्किल होते हैं। सबसे जिद्दी दाग स्याही, रक्त, कॉफी, तेल और जंग आदि होते हैं। इन दागों को हटाने के लिए यह ध्यान में रखना जरूरी है कि एक दाग को हटाने के लिए जो चीज जरूरी है वह दूसरे दाग के लिए ज्यादा जरूरी नहीं है।
विभिन्न दाग हटने के तरीके:
1. स्याही का दाग
हेयर स्प्रे से दाग पर धीरे धीरे स्प्रे करें। पाँच मिनट के लिए इसको छोड़ दे और फिर धो दे। कपडे को ड्रायर में डालने से पहले दाग को सही प्रकार से देख लें कि उसका कोई अंश छूट तो नहीं गया है, अन्यथा यदि आपने दाग सहित उसे ड्रायर में डाल दिया तो ड्रायर कि गर्मी से वह दाग परमानेंट रह जायेगा।

2. खून का दाग
यदि कपडे पर खून का दाग लग जाये तो जितना जल्दी हो सके कपडे को ठंडे पानी में भिगो दें। सफेद सिरका के साथ भिगोकर दाग हटा दें और साफ कपड़े से सोखते हुए पोंछ दे (लेकिन ध्यान रहे इसे रगड़ना नहीं है)। तब तक सोखते रहें जब तक कि खून का दाग मिट न जाए। अब इसे पानी में से अच्छी तरह खंगाल लें ताकि सिरके कि गंध निकल जाए।
3. कॉफ़ी का दाग
बोरेक्स और पानी को मिलाकर एक पेस्ट बना लें। चरण 2 कॉफी लगे दाग पर यह पेस्ट लगा दे और इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें। चरण 3 अच्छी तरह खंगाल लें,और साधारण तरीके से धो लें और प्रेस कर लें।
4. ग्रीस का दाग
ग्रीस या तेल लगे दाग को शराब से रगड़ दे और बाद में एक साफ कपड़े से दाग को पोंछ दें(रगड़ना नहीं है)। तब तक पोंछते रहें जब तक कि दाग मिट न जाए। अब इस पर डिस बार लगाकर कुछ मिनटों के लिए छोड़ दें। अच्छी तरह खंगाल लें,और साधारण तरीके से धो लें और प्रेस कर लें।
5. जंग का दाग
दाग पर आराम से टार्टर क्रीम छिड़क दें, यह क्रीम दाग पर लगी रहे इसके लिए कपडे को घडी कर के कुछ समय के लिए छोड़ दें। किसी टब या बाल्टी में गर्म पानी डालकर इसमें कपडे को 5 मिनट के लिए भिगों दें। अच्छी तरह खंगाल लें और साधारण तरीके से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
