Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
कैसे करें मकड़ी के जालों की सफाई
घर में सफाई करते वक्त मकड़ी के जालों से जरुर सामना होता है। कई लोगों को मकड़ी के जालों को साफ करने में बड़ा डर लगता है, जिसे हम अरच्नोफोबिया कहते हैं। सौभाग्यवश, आप बिना किसी डर और घबराहट के अपने घर में बने कोनों और छेदों से मकड़ी के जालों को आसानी से निकाल सकती हैं। बस आपको जरुरत है कुछ उपयों की।
उपाय
1) सफाई से पहले देख लें की जाल में मकड़ी या कोई अन्य कीड़ा तो नहीं छुपा है। सफाई से पहले, अगर मकड़ी या कीडे ना निकाले गए, तो वे यहाँ वहां भाग जाएँगें और आपके काम को और मुश्किल बना देंगे।

2) जाल निकालने के लिए सारी चीजें पहले से तैयार रखें, जैसे खड़े होने के लिए कुर्सी, दस्ताने और कागज़ का तौलिया।
3) जालों को निकलने से पहले यह निश्चय कर लें कि कौन सा तरीका इस्तेमाल करना चाहते हैं। आप कम से कम चार तरीकों का उपयोग कर सकते हैं, जिनके बारे में हम विस्तृत जानकारी देंगे।
पहला तरीका
1) पहले एक कागज़ की नैपकिन लें। अगर जाल के अन्दर मकड़ी है और आप उसे नहीं निकल पा रहे, तो जल्दी से इसे कागज़ की नैपकिन में लपेटें और कही फेंक दें या वह जीवित है, तो एसे ही छोड़ दें।
2) कागज़ कि नैपकिन की सहायता से जाले को साफ करें। अगर आपको असुविधा मेहसूस होती है, तो दस्ताने पहन कर साफ करें।
दूसरा तरीका
1) लकड़ी की सहायता से जाले को निकालें। लकड़ी की लम्बाई जाले की दूरी पर निर्भर करती है। उदा: अगर आप साईकल में लगे जाले को निकल रहे हैं, तो छोटी टहनी या चोप्स्तिच्क का इस्तेमाल करें। छत पर लगे जाले को निकलने के लिए, झाड़ू का इस्तेमाल करें।
2) लकड़ी पर कुछ बांधे ताकि जालों को निकलने में आसानी हो। झाड़ू पर थोड़ी सी उल्टी डक्ट टेप लपेटें, ताकि उसकी गोंद पर जाला चिपक जाएँ। छोटे उपकरणों और टानियों पर टॉयलेट पेरर लपेटें। कांटेदार छोटी देवदार की टहनियां, जालों की सफाई के लिए एक दम बेहतर है।
3) लकड़ी से सारे जाले निकालें। एक सुविधापूर्ण दूरी से, लकड़ी की सहायता से सारे जालों की सफाई करें।
4) लकड़ी या झाड़ू को दूर फेंक दें, फिर पाइप से उस जगह पर पानी डालकर साफ करें।



Click it and Unblock the Notifications
