Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
इन कुकिंग टिप्स से समय बचाएं और बढ़ाएं खाने का स्वाद
खाना बनाने के दौरान यही कोशिश होती है कि तैयार की हुई डिश अच्छी बने और सबको पसंद आए। लेकिन क्या आप जानती हैं कि ऐसे कुछ किचन टिप्स हैं जो आपके काम को आसान बना देंगे। आप अपने किचन को किस तरह मैनेज करते हैं ये काफी मायने रखता है। इस लेख में हमने कुछ ऐसे टिप्स देने का प्रयास किया है जिससे ना सिर्फ आप जल्दी खाना बना पाएंगे बल्कि उसका स्वाद भी बढ़ा सकेंगे।

1
राजमा रात को नहीं भीगा पाए हैं तो परेशान ना हों, आप राजमा और पानी के साथ कुकर में चिकनी सुपारी डालकर तीन सिटी लगाएं। फिर कुकर थोड़ा ठंडा होने पर उसका ढक्कन खोलें और एक ट्रे आइस क्यूब डालकर तीन चार सिटी और लगाएं। राजमा अच्छे से गल जाएंगे।
2
राजमा या उड़द की दाल पकाने के लिए पानी उबालते समय नमक ना डालें। इससे वो जल्दी पकेगा। नमक आप पकने के बाद डालें।
3
दाल बनाते समय झाग बनने और दाल को बर्तन से बाहर छलक जाने से बचाने के लिए पानी के साथ एक चम्मच घी डाल दें। बर्तन के ऊपर लकड़ी का चमचा या पलटा रखने से भी दाल बाहर नहीं गिरेगी।
4
पूरियां खस्ता बनाने के लिए आटा गूंथते समय उसमें एक चम्मच सूजी या चावल का आटा मिला दें।

5
आटे में एक छोटी चम्मच चीनी डालकर गूंथने से पूरियां फूली हुई बनेंगी।
6
अगर आप आटा फ्रिज में रखने वाले हैं तो उसके ऊपर घी लगा लें और फिर उसे ढक कर फ्रिज में रखें। इससे आटा ताजा बना रहेगा।
7
एक बार आटा गूंथ लेने के बाद अंत में घी डालकर उसे दोबारा गूंथ लें, इससे आटा जल्दी सूखता नहीं है।
8
तंदूरी चपाती आप नरम बनाना चाहती हैं तो उसका आटा गूंथते समय उसमें दही मिला लें और आटा तैयार करने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।

9
आटा गूंथते समय पानी के साथ साथ थोड़ा दूध मिला लेने से रोटियां नरम और स्वादिष्ट बनती हैं।
10
फटे हुए दूध से पनीर बना लेने के बाद आप बचे हुए पानी से आटा गूंथे, तंदूरी चपाती बहुत नरम बनेगी।
11
पनीर को नरम करना हो तो गरम पानी में नमक मिलाएं और उसमें पनीर को दस मिनट के लिए रख दें।
12
चावल पकाने के दौरान उबलते पानी में नींबू का रस मिला दें, इससे चावल खिले खिले, सफ़ेद और टेस्टी बनेंगे।

13
प्याज को फ्राई करने के दौरान उसमें हल्की सी चीनी मिला देने से वो जल्दी ब्राउन हो जाते हैं।
14
एक कप नारियल पानी में दो ब्रेड के स्लाइस और एक चम्मच चीनी डालकर ब्लेंड कर लें। इसे इडली के घोल में मिलाने से खमीर अच्छा उठता है।
15
दही जमाने के लिए यदि आपके पास जामन नहीं है तो आप दूध में एक हरी मिर्च डाल कर रखे दें, दही जम जायेगा।
16
प्याज को काटने से पहले कुछ देर फ्रिज में रख दें। ऐसा करने से प्याज काटने के दौरान आंसू नहीं आएंगे।

17
चीज को कसने के दौरान वो चिपक जाता है, इससे बचने के लिए आप कद्दूकस करने वाले पर थोड़ा तेल लगा लें।
18
दाल के चीले बनाते समय घोल में दो बड़े चम्मच चावल का आटा मिला लें। इससे चीले कुरकुरे बनेंगे।
19
चावल बनाने के बाद बचे हुए पानी (मांड) में नींबू का रस मिला लें। अब इसे बालों में लगाकर आधे घंटे तक रखें और फिर सिर धो लें। आपके बाल चमकदार और मुलायम हो जायेंगे।
20
इडली डोसे का बैटर खट्टा हो गया हो तो इसमें नारियल का दूध मिला लें। खट्टापन हट जायेगा।

21
नूडल्स उबालने के बाद यदि उसमें ठंडा पानी डाल दिया जाए तो वो आपस में नहीं चिपकेंगे। आप नूडल्स उबालने के दौरान उसमें थोड़ा तेल भी डाल सकते हैं।
22
मिर्ची के डिब्बे में थोड़ी सी हींग डाल दें, इससे मिर्च की उम्र बढ़ जाएगी।
23
फर्श को चमकाने के लिए एक कप सिरका में गर्म पानी डालकर फर्श को साफ़ करने से फ्लोर चमक उठेगा।
24
अगर किचन में कोई चिपचिपी चीज गिर जाए तो उसके ऊपर ब्लीच डाल दें और फिर उसे ब्रश से साफ़ कर लें।

25
कटे हुए सेब को काला होने से बचाने के लिए उसके ऊपर नींबू लगा दें।
26
अगर नींबू ज्यादा कड़ा है तो उसे कुछ देर के लिए गर्म पानी में डूबा कर रख दें। इसके बाद नींबू काटने से आपको ज्यादा रस मिलेगा।
27
चीनी के डिब्बे में 6-7 लौंग डाल दें, इससे चीनी में चींटियां नहीं लगेंगी।



Click it and Unblock the Notifications
