Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
अब ड्राई क्लीनिंग की नहीं पड़ेगी जरूरत, घर में इस तरह धोएं महंगे और नाजुक कपड़े
वेडिंग सीजन शुरु हो चुका हैं, ऐसे में वॉर्डरोब में काफी दिनों से रखें हैवी लहंगे और महंगे पेंट सूट में सिलवटें आ चुके होंगे और बिना ड्राई क्लीन करवाने इन कपड़ों की रौनक शादी-ब्याह फीकी-फीकी सी लगने लगती हैं। ड्रेस पुराने से लगने लगते हैं। शादी-ब्याह में भी अक्सर कपड़ों में मिठाईयां गिरने से या देर तक बैठने से कपड़े में सिलवटें आ जाते हैं।
ऐसे में कपड़ों में ड्रायक्लीन करवाना जरुरी हो जाता हैं। हालांकि कई बार ड्राई क्लीन का मतलब सिर्फ ये होता है कि उन्हें पानी या हार्ड डिटर्जेंट से बचाया जा सके। कई बार तो लोग ऐसे कपड़े खरीदने से ही बचते हैं जिनको हर बार ड्राई क्लीन करवाना पड़े। आइए जानते हैं कि कैसे घर पर मंहगे और डेडिकेट कपड़ों की धुलाएं करें।

कम गंदे कपड़े घर पर धोए जा सकते हैं
हर कपड़े आप घर पर नहीं धो सकते हैं। हां, अगर कपड़े बहुत ज्यादा गंदे न हों तो आप उसे घर पर ही साफ कर सकते हैं। सिल्क साड़ी, पॉलिएस्टर, कॉटन, लिनन, ऊनी कपड़े, स्वेटर, टेफेटा फैब्रिक आदि आसानी से घर में धोएं जा सकते हैं। लेकिन ऐसे कपड़े जिनमें केन लगा हो जैसे हेवी एम्ब्रॉइडरी वाला लहंगा या फिर फर और फेदर के कपड़े ड्राई क्लीन के लिए ही जाएंगे। आइए आपको बताते हैं कैसे महंगे कपड़ो को आप घर पर आसानी से धो सकते हैं।

लेबल पढ़कर धुलाएं करें
कभी भी कपड़ों पर लगे हुए इंस्ट्रक्शन टैग को बिना पढ़े कपड़ों की धुलाई न करें। इससे आपको पता चल जाएगा कि कपड़ों की धुलाई किस प्रकार करनी है, किस तरीके के पानी से करनी है, पानी ठंडा हो या गरम, इस बारे में भी पता चल जाता है, इससे आसानी रहती है और कपड़े खराब नहीं होते है।

गर्म पानी में न डालें कपड़े
कपड़ों को ठंडे पानी में सिर्फ आधे घंटे तक भिगोएं. इसके लिए कभी गर्म पानी का इस्तेमाल न करें क्योंकि उससे कपड़े खराब हो जाएंगे। कभी भी ड्राई क्लीन वाले कपड़े गर्म पानी में न डालें।

माइल्ड शैंपू का करें इस्तेमाल
ऐसे कपड़ों को धोने के लिए आम डिटर्जेंट से काम नहीं चलता। इसके लिए माइल्ड डिटर्जेंट जैसे Easy wash का इस्तेमाल करें। आप इसके लिए माइल्ड शैम्पू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बता दें कि बालों के लिए बेस्ट शैम्पू आपके ड्राई क्लीन वाले कपड़ों को भी आसानी से साफ कर सकते हैं।

टूथब्रश से रगड़े दाग को
अपने कपड़े को आराम से बाल्टी से बाहर निकालें और जिस जगह दाग है वहां उंगलियों से ही रगड़ें। किसी भी ब्रश का इस्तेमाल न करें। अगर बहुत गहरा दाग है तो थोड़ा सा डिटर्जेंट (माइल्ड) लेकर टूथब्रश से उस जगह हल्के से रगड़ें।

ड्रायर का इस्तेमाल न करें
कभी भी इन कपड़ों के लिए ड्रायर का इस्तेमाल न करें।उन्हें हवा में अपने आप सूखने दें। आप किसी टॉवल में उन्हें हल्के से लपेट कर उनका पानी निकाल सकती हैं।

सुखाना और प्रेस करना
कपड़ों को सीधा सुखाना सबसे अच्छा तरीका होता है। इससे आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती है और आपके कपड़े भी फ्रेश दिखते हैं। इसके बाद, आप कपड़ों को अच्छी तरह प्रेस भी कर सकती हैं। कपड़ों को पूरी तरह सुखाने के बाद प्रेस कर लें, अगर जरूरत न हों, तो किसी भी प्रकार का स्टीम या स्प्रे न दें।



Click it and Unblock the Notifications
