Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
ऐसे करें किचन सिंक की सफाई

ऐसे करें सिंक को साफ-
1.सबसे पहले अपने किचन को साफ रखना सीखें। किचन सिंक में कभी भी जूठी प्लेट्स न रखें वरना खाने की महक से छोटे-छोटे कीट आकर्षक होने लगेगें जिनको निकालना बहुत ही मुश्किल होगा।
2.अगर किचन में जूठे बर्तन रखने की और कोई जगह नहीं है तो पहले बर्तनों को एक बार साफ पानी से धो लें जिससे उस पर लगा खाना धुल जाए। उसके बाद बर्तनों को सिंक में रख दें, इससे उसमें बदबू भी नहीं आएगी।
3.बर्तनों को किसी महकदार लिक्विड साबुन से ही धोएं। इससे जब बर्तन धुल जाएगें तो सिंक में से अच्छी खुशबू आएगी।
4.बर्तनों को धोते वक्त उसमें जितना भी बचा कुचा भोजन हो वह एकत्रित करके डस्टबिन में ही डालें। अगर ब्रैड के पीस, चावल, सब्जियां या मीठ आदि का टुकडा उसमें फस जाए तो उसे तुरंत निकाल लें वरना सिंक जाम हो जाएगा।
5.आम किचनों में सिंक स्टील की बनी होती है इसलिए उस पर आम साबुन बेअसर होता है। अगर आप जमी हुई गंदगी को साफ करना चाहती हैं तो इमली और नींबू का प्रयोग करें।
6.सिंक में जब भी कोई बर्तन धोएं उसके बाद एक पानी से अपने सिंक को जरुर धो लें। वह इसलिए क्योंकि खाने में जो भी नमक और एसिड होता है उससे स्टेनलेस स्टील की चमक चली जाती है।
7.अपने सिंक को पूरी तरह से गीला कर लें और फिर उसपर बेकिंग सोड़ा डालें। बेकिंग सोडा का पेस्ट बना कर सिंक को रगड़ कर साफ करें।



Click it and Unblock the Notifications
