Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
ऐसे पाइये प्याज और लहसुन की महक से छुटकारा
Improvement
oi-Staff
वैसे तो लहसुन और प्याज भोजन को स्वादिष्ट बनाते हैं, लेकिन यही महक अगर कपड़ो, मुंह या बर्तन से आएं तो बहुत अजीब सा लगता है। इनकी महक बहुत तेज होती है जो कि बहुत देर तक के लिये रहती है। हम इन्हें बिना छुए तो कुछ खाने को बना नहीं सकते इसलिये अगर लहसुन और प्याज प्रयोग करने से आपके हाथों या मुंह से बदबू आए तो यह टिप्स जरुर आजमाएं।

ऐसे पाइये प्याज और लहसुन की महक से छुटकारा
1. हाथ -
- सबसे पहले अपनी हथेलियों में 2 मिनट के लिये नमक रगड़े और बाद में उन्हें गरम पानी से धो लें। आप चाहें तो नमक और पानी का पेस्ट भी तैयार कर सकती हैं। इस पेस्ट को हथेलियों पर लगाएं और सूखने दें, फिर ठंडे पानी से धो लें।
- टमाटर को पीसिये और उसके रस में अपनी उंगलियों या हाथों को 4-5 मिनट के लिये भिगोइये। उसके बाद अपने हाथों को ठंडे पानी से धो लीजिये।
- नींबू रगड़ने से भी काफी हद तक लहसुन और प्याज की महक दूर हो जाती है। नींबू के रस को लगाइये और फिर अपने हाथों को सादे पानी से धो लीजिये।
- महक को दूर करने का सबसे सरल उपाय यह है कि अपने हाथों को किसी मेटल के बर्तन में रगड़ लें। या फिर नल के नीचे पानी चला कर स्टील की चम्मच ले कर अपने हाथों को रगडिये।
2. बर्तन -
- अपने बर्तनों को सबसे पहले सर्फ से साफ कीजिये इसके बाद नींबू की स्लाइस से रगड दीजिये। या फिर आप नींबू का रस भी प्रयोग कर के बर्तनों से प्याज की महक को दूर कर सकते हैं।
- कई बार पानी पीने के ग्लास से भी महक नहीं जाती। इसके लिये आप सर्फ से ग्लास को धो कर नींबू तो रगड ही सकती हैं लेकिन साथ में पीनट बटर या बेकिंग सोडा भी लगा सकती हैं।
- बर्तनों पर पीनट बटर लगाइये और उसे 10 मिनट के लिये छोड़ दीजिये। इसके बाद बर्तनों को गरम पानी से धो लीजिये।
3. मुंह-
- लहसुन और प्याज खाने से मुंह में बदबू जरुर आती है लेकिन इसको दूर करने के लिये भोजन के बाद टूथपेस्ट कर लें।
- सरसों का पेस्ट मुंह के अंदर लाइये और अगर ऐसा नहीं कर सकते तो इस पेस्ट से तैयार सैंडविच भी खाया जा सकता है।
- नींबू या संतरे का रस या फिर स्ट्रॉबेरी शेक या ग्रीन टी पीजिये जिससे ना केवल महक खतम होगी बल्कि मूड भी अच्छा रहेगा।
4. कपड़े-
- कपड़ों से बदबू दूर करने का सबसे आम तरीका यह है कि उसे नींबू के प्रयोग से साफ किया जाए। पानी में आधा नींबू का रस निचोडिये और उसमें अपने कपड़ों को 20 से 25 मिनट तक के लिये भिगो दीजिये। नींबू से दाग भी साफ होते हैं और उनमें फ्रेश खुशबू भी आने लगती है।
- कपड़ो को बेकिंग सोडा में भी भिगोया जा सकता है। हाधी बाल्टी में दो चम्मच बेकिंग सोडा मिलाइये और उसमें अपने कपड़ों को भिगो दीजिये।
Comments
English summary
Ways To Get Rid Of Garlic & Onion Smell | ऐसे पाइये प्याज और लहसुन की महक से छुटकारा
Story first published: Saturday, June 23, 2012, 16:26 [IST]
Other articles published on Jun 23, 2012
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











