Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
किचन के चाकू को साफ करने का सबसे अच्छा तरीका
किचन में चाकू का काम कभी बंद नहीं होता है। इसका प्रयोग कुछ ना कुछ काटने के काम आता है। कभी सब्जियां तो कभी मसाले का पैकेट काटने में चाकू हमारी बहुत सहायता करता है। तरह-तरह की चीचों को काटने के लिये किचन में तरह तरह के चाकू मौजूद होते हैं। पुराने चाकू में संक्रमण का खतरा बड़ी जल्दी हो जाता है। अगर चाकू को कई दिनों से प्रयोग नहीं किया गया है तो उनमें जंग लग जाती है। इसलिये चाकुओं को साफ
करना बहुत जरुरी है। इस दौरान ध्यान रहे कि चाकू साफ भी हो जाए और उसकी धार भी ना खोए। हम में से कई लोग चाकू को प्रयोग करने के बाद जरुर धोते हैं। लेकिन फिर भी उसमें बैक्टीरिया पनपने लगता है इसलिये आज हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे जिससे आप चाकू में छिपे बैक्टीरिया से मुक्ती पा सकें।

किचन के चाकू को साफ करने का सबसे अच्छा तरीका
साबुन: चाकू को साबुन से धो कर गरम पानी से धो लें। चाकू से बैक्टीरिया को निकालने के लिये गरम पानी से सबसे फायदेमंद होता है। यह धाग धब्बों को भी निकालता है।
उबालना: अगर चाकू का हैंडल प्लास्टिक का है तो आप उसे उबाल सकते हैं। खौलता हुआ पानी चाकू में लगे बैक्टीरिया को जड़ से मिटा देगा।
नींबू: नींबू की स्लाइस काटिये और उसे चाकू के ऊपर रगडिये। इसके तुरंत बाद चाकू को ना धो कर बाद में ठंडे पानी से धो लें।
सिरका: खौलते हुए पानी में कुछ बूंदे सिरके की डालें। फिर चाकू को खौलते पानी में डालें और बाद में पुराने टूथब्रश से इसे स्क्रब करें। फिर इसे गरम पानी से धोएं और सूखने दें।



Click it and Unblock the Notifications
