Latest Updates
-
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
पुराने फर्नीचरों से कैसे भगाएं दीमक
अगर आपके घर में पुराना फर्नीचर है तो, आपको अच्छे से पता होगा कि उसमें कितने दीमक लगे होगें। अगर इन दीमकों को मारा ना गया तो, यह केवल लकड़ी के फर्नीचरों को ही नहीं बल्कि आपके घर को भी नष्ट कर सकते हैं। अगर आपको दीमक से छुटकारा पाना हो तो कुछ बातों का खास ख्याल रखें। जैसे घर के भीतर कागज और लकडी जमा कर के ना रखें। दीमक के लिए सबसे उचित जगह लकडी का वह फर्नीचर है, जो दीवार से सटा कर रखा गया हो और जिस के आसपास आप रोज साफ सफाई ना कर सकते हों। कुछ ऐसी ही बातें आज हम आपको बताएंगे, कि दीमक से कैसे पाएं छुटकारा।

पुराने फर्नीचरों से कैसे भगाएं दीमक
1. अगर आपकी लकड़ी की फर्नीचर में दीमक लगी हुई है तो आपको अपने फर्नीचर को घर से निकाल कर बाहर धूप में 4 घंटों के लिये रख देना होगा।
2. प्राकृतिक चीजें जैसे, नीम की पत्तियों का प्रयोग कर के आप फर्नीचर से दीमक को भगा सकती हैं।
3. नमक में भी काफी दम होता है कि वह दीमक को मार सके। इसलिये जहां आपको लगे कि दीमक का प्रकोप है वहां पर नमक का छिड़काव कर दें।
4. नमक के अलावा आप लाल मिर्च पाउडर का भी प्रयोग कर सकती हैं। लाल मिर्च पाउडर को दीमक वाली जगह पर छिड़क दें और देखें कि वे कैसे मरते हैं।
5. दीमक को तीखी महक बहुत ही खराब लगती हअै। इसलिये आप उनके बिल के पास करेले का जूस छिड़क दीजिये। इससे ना तो इंफेक्शन फैलेगा और दीमक मरेंगे वो अलग।



Click it and Unblock the Notifications
