Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
प्राचीन वस्तुओं को कैसे करें साफ?
काफी घरों में पुराने जमाने के समानों का बहुत संभाल कर रखा जाता है क्योंकि वह समान उनके दादा-परदादा के जमाने का होता है। इसलिये यह उन लोगों की जिम्मेदारी होती है कि वह उनकी यादों को संभाल कर और संजो कर रखें। पुराने जमाने के समानों को संभालना थोड़ा मुश्किल होता है क्योकि जहां आपने थोड़ी सी लापरवाही दिखाई , तो समझिये कि उनकी अहमियत गिर गई।
हो सकता है कि आपके घर पर एंटीक ज्वैलरी या समानों का अच्छा-खासा कलेक्शन हो गया हो, और आप उनकी चमक को वैसे का वैसा ही बरकरार रखना चाहती हों, तो उसके लिये आपको थोड़ी सी मशक्कत करनी पडेगी। आर्टवर्क और फर्नीचर आदि, जो काफी पुराने हो चुके हों, उनकी साफ-सफाई करने के लिये आपको कुछ टिप्स अपनाने पडे़गे। आइये जानते हैं क्या हैं वे अनोखे टिप्स-

मुलायम ब्रश
पुराने आभूषों को साफ करने के लिये साफ मुलायम ब्रश का प्रयोग करें। टूथब्रश को पहले साफ पानी में डुबोएं और फिर उससे आभूषण पर जमी गंदगी को साफ करें।

पानी
हल्का गुनगुना पानी इस तरह के आभूषणों को साफ करने के लिये अच्छा होता है। एंटीक चीजों की सफाई करते वक्त अपने हाथों में दस्ताने पहनें। सामान को साफ करते वक्त उस पर ज्यारा जोर ना लगाएं। प्रोसलेन, सिरिमिक और कांच के सामान को पानी को डिश वॉश मिला कर साफ करना बेहतर होता है।

सफेद सिरका
आप पुराने जमाने शीशे या कांच को 4 टीस्पून सिरका, इथनॉल या अमोनिया को 1 कप पानी में मिला कर प्रयोग कर सकती हैं। दूसरा आपशन है कि गरम काली चाय और डिटर्जेंट को मिला कर साफ करें।

नमक और सिरका
ब्रास और तांबे का सामान साफ करने के लिये 1 चम्मच नमक , सफेद आटा और 1 चम्मच सिरके को आधे कप पानी में मिला कर पेस्ट बना लें। इस मिश्रण को ब्रास के पीस अपनी उंगलियों से लगाएं और 30 मिनट के बाद उसे साफ कर लें।

बेकिंग सोडा और पानी
अगर आपी गोल्ड ज्वेलरी पर पत्थर नहीं लगे हैं तो उसे अमोनिया और पानी मिला कर साफ कर सकती हैं। इसे तुरंत ही इस घोल में डाल कर निकाल लीजिये और मुलायम ब्रश से रगड़ कर साफ कीजिये। तौलिये से पोंछ लें बाद में। चांदी के आभूषण को साफ करने के लिये बेकिंग सोडा और पानी का प्रयोग करें।

मोम
यह मुलायम मोम होता है जो कि फर्नीचर को साफ करने के काम आता है। इसे साल में एक बार इस्तमाल करें। इससे आप किसी भी प्रकार के लकड़ी के समान को पॉलिश कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
