Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मैट से मिट्टी निकालने के तरीके
चटाई, गलीचा या डोरमैट को आपके घर में कहीं भी आसानी से बिछाया जा सकता है। लेकिन कई बार इसमें मिट्टी भर जाती है और आपकी भरपूर कोशिश के बाद भी उसे निकालना मुश्किल होता है। इन मैट को हर बार धुलना मुश्किल होता है, ऐसे में इनमें घुसी धूल को निकालना मुश्किल काम है। इनमें फंसी गंदगी के कारण बच्चे और बड़ों को स्वास्थ्य सम्बंधी समस्या भी हो सकती है। साफ - सुथरे स्थान पर ही लोग स्वस्थ रहते है, ऐसे में घर का कोना - कोना साफ रहना चाहिए।
धूल से भरी मैट को भी साफ किया जा सकता है, बस कुछ आसान तरीको को आजमाने की जरूरत पड़ती है। मैट साफ करने के कुछ घरेलू तरीकों को नीचे बताया जा रहा है : -

1) ब्लीच का इस्तेमाल करें :
मैट को साफ करने का सबसे अच्छा तरीका होता है, इसे ब्लीच पानी में भिगो दें और चार से पांच घंटे तक आराम से भीगने दें। जहां इसे भिगोएं, वहा हवा का उचित प्रबंध होना चाहिए ताकि मैट में ब्लीच आसानी से समा जाएं और गंदगी कट जाएं। बाद में इसे धो दें और धूप में अच्छी तरह सुखा दें। गंदगी रह जाने पर दुबारा यह प्रक्रिया की जा सकती है।
2) बेकिंग सोडा : बेकिंग सोडा का इस्तेमाल मैट साफ करने में भी किया जा सकता है। बेकिंग सोडा युक्त पानी में मैट को भिगोकर रख दें और कुछ घंटो बाद धो लें। सप्ताह में कम से कम एक बार मैट को बेकिंग सोडा से अवश्य साफ करें। यह मैट को साफ स्वच्छ रखता है और बीमारियां फैलाने से रोकता है।
3) कपड़े धोने वाला साबुन : कपड़े धोने वाला साबुन हर घर में मिलता है। मैट को भिगो दें और बाद में उसमें साबुन लगाकर रगड़ दें। पानी में चार से छ: बार निकालकर, धुप में सुखा दें। इस तरह मैट धुलने से अच्छी तरह साफ होती है।
4) ड्राई रखें : कमरे में बिछने वाली मैट कभी गीली नहीं होनी चाहिए। इसे सप्ताह में एक बार धूप में अवश्य रखें।
5) हाथ से धुलें : मैट को मशीन में धुलने से बेहतर है कि आप उसे घर पर हाथों से धुलें। इससे वह अच्छी तरह साफ हो जाएगी और गंदगी भी नहीं रहेगी। कपड़े धोने वाले ब्रश का इस्तेमाल भी आसानी से किया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
