Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
वोदका से बनाइये घर को चमकदार
अगर आप यह सोंचते हैं कि वोदका केवल एक शराब है जो दिल बहलाने के काम आती है तो एसा सोचना बंद कर दें और थोड़ा अलग सोचना शुरु करें। वोदका न केवल पीने के बल्कि यह घर की सफाई करने के भी बड़ी काम आती है। वोदका से आप अपने घर की चीजो को साफ कर सकते हैं। जी हां आपने सही सोचा। वोदका उन रसायनों से काफी बेहतर है जो आप मार्केट से खरीदते हैं।
वोदका एक रूसी शराब है जिसका अधिकांश भाग पानी और इथेनॉल से बना हुआ है। पर हां अगर आप अपने घर को वोदका से साफ करने की सोच रहे हैं तो बाजार में मिलने वाला सबसे सस्ता वोदका ही खरीदें। आइये देखते हैं कि वोदका से किस तरह से सफाई करना संभव है।

वोदका से बनाइये घर को चमकदार
1. पेड़-पौधे- पौधों पर लगे कीड़े-मकौड़ों से मुक्ती पाने के लिये वोदका और पानी को एक साथ मिला कर उन पर छिड़काव करने से कीड़े मर जाते हैं।
2. शॉवर- यदि बाथरूम के टाइल्स सफेद रंग के हों और शॉवर में जंग लगा हुआ हो तो, देखने में बहुत खराब लगता है। इसको दूर करने के लिये वोदका में पानी मिला कर शॉवर के ढक्कन को उसमें 15 मिनट रखें और फिर ब्रश से रगड़ कर साफ करें।
3. क्रिस्टल की पॉलिश- अगर आपकी क्रिस्टल कि प्लेटें और गिलास गंदे हो चुके हैं और उनमें बिल्कुल भी शाइन नहीं है तो, बरतन धोने वाले साबुन में कुछ बूंद वोदका भी मिला सकती हैं। इससे आप सिल्वर के आइट भी साफ कर सकती हैं।
4. शीशे- कॉटन बॉल को वोदका में भिगोइये और उससे शीशे पर लगे दाग को साफ कीजिये। आपको शीशा एक दम चमकने लगेगा।
5. कपड़े बने खुशबूदार- यदि कपड़े अल्मारी में रखें हैं और उनमें से बदबू आने लगी है तो, उन पर वोदका और पानी का घोल छिड़के, इससे वे बिल्कुल फ्रेश हो जाएंगे और महकने लगेगे।
6. चश्मा- रोज पहनने वाले चश्मे पर अगर स्क्रेच या तेल का दाग लग गया हो तो उस पर वोदका की कुछ बूंदे एक मुलायम कपड़े से रगड़ लीजिये। इससे वह एक दम साफ हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
