Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
बंद नाली को खोलने का प्राकृतिक तरीका
किचन की नालियां अक्सर बंद हो जाती हैं, जिसकी वह से किचन में काम करना मुश्किल हो जाता है। पानी अगर नाली से पास नहीं हो पाता तो, सिंग में बरतन धोना मुश्किल होता है। वैसे तो आपको किसी भी प्रकार का सॉलिड वेस्ट नाली में नहीं डालना चाहिये मगर गल्तियां तो हर किसी से हो जाती हैं। अगर आपके बाथरूम या किचन की नाली या सिंक पूरी तहर से ब्लॉक हो चुकी हों तो, उसे दुबारा खोलने के लिये आप हमारे बताए हुए टिप्स का इस्तमाल कर सकती हैं। आइये जानते हैं कि कौन से हैं वे तरीके।
बेकिंग सोडा से साफ करें किचेन सिंक

स्टील का हैंगर- अगर आपके घर पर स्टील का बेकार हैंगर हो तो उसे सीधा कर के नाली को खोल लें। इसे कस के नीचे की ओर धसाएं जिससे जमा हुआ कचरा नीचे की ओर खिसक सके और नाली से पानी बह सके।


बेकिंग सोडा और सिरका: अगर आपके पास हैंगर नहीं है तो भी आप किचन में मौजूद प्राकृतिक चीजों जैसे बेकिंग सोडा और सिरके का प्रयोग कर सकती हैं। एक कप बेकिंग सोडा को नाली में डालें। ऊसके बाद ऊपर से सिरका उडेलें। अगर हो सके तो नाली को कुछ समय तक के लिये ढंक दें। आधे घंटे के बाद जब आप देखेंगे तो पाएंगे कि नाली से सारा कचरा गिर चुका होगा। इसके बाद एक मग साफ पानी उडे़ल दें।

बेकिंग सोडा और नमक: बेकिंग सोडा और नमक का एक एक भाग मिक्स कर के नाली में डालें। अब एक पैन में पानी उबाल लें और उसमें नाली में डालें। गरम पानी के साथ जब नमक और सोडा मिक्स होगा तब नाली का कचरा साफ हो जाएगा। अगर नाली की पाइप प्लास्टिक की है तो इस विधि को ना अपनाएं, नहीं तो नुकसान पहुंच सकता है।




Click it and Unblock the Notifications
