Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
अपने किचन को ऐसे रखें बग-फ्री
किचन आपके घर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। आपका गेस्ट रूम कुछ दिनों के लिए खाली पड़ा रह सकता है, या फिर आप ठंड में अपने छत पर न जाते हों, पर किचन ऐसी जगह है जहां आपको हर रोज जाना पड़ता है। इसलिए यह जरूरी है कि आपका किचन भी घर के बाकी हिस्सों की तरह ही खास नजर आए। नए-नए सामग्रियों से आप अपने किचन को रोचक जरूर बना सकते हैं, पर इसे बग फ्री रखना भी बेहद जरूरी है।
तो इसके लिए आप क्या करते हैं? पेस्ट कंट्रोल का सहारा लेना एक मुश्किल काम हो सकता है। साथ ही इसमें पैसे भी काफी खर्च होते हैं। वहीं रसायनिक कीटनाशक दवाइयों के इस्तेमाल से बग्स के साथ-साथ आपकी सेहत को भी नुकसान पहुंचेगा। ऐसे में आप किचन बग से छुटकारा पाने के लिए प्राकृतिक तरीका अपनाएं।

कार्नमील
कार्नमील मक्के से तैयार किया जाता है और इसका इस्तेमाल कई तरह के पकवानों में किया जाता है। हम इसका इस्तेमाल ग्रेवी, सूप और स्नेक्स के रूप में करते हैं। पर क्या आपको पता है कि कार्नमील चींटियों को मारने में भी सक्षम है। कार्नमील मीठा होता है, जिससे चींटियां इसकी ओर आकर्षित होती हैं। पर चीटी का पाचन तंत्र ऐसा नहीं होता है कि वह इसे पचा सके। इसलिए अगर आप अपने किचन में कार्नमील या कार्नफ्लोर को छिड़क देंगे तो चींटियां इसे खाकर मर जाएंगी।

लहसुन
लहसुन अपने खास किस्म के सुगंध, कई तरह के स्वास्थ लाभ और खून चूसने वाले वैम्पाइर को दूर रखने के लिए जाना जाता है। पर इसके अलावा लहसुन आपके किचन को चींटी और काक्रोच से भी मुक्त रख सकता है। अगर आप लहसुन के दाने को किचन के कोने पर रखेंगे तो बग्स किचन में रहने की हिम्मत नहीं जुटा पाएगा। अगर लहसुन सूख जाए तो इसकी जगह नए लहसुन रख दें। निश्चित रूप से यह उपाय बेहद कारगर रहने वाला है। लहसुन के दाने के स्थान पर लहसुन का स्प्रे भी घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है। इसके लिए आप पीसा हुआ लहसुन, एक चम्मच मिनरल ऑयल और कुछ डिश सोप व पानी ले लें। लहसुन स्प्रे का इस्तेमाल आप किचन के साथ अपने किचन गार्डन से कीड़े मकोड़े को दूर रखने के लिए भी कर सकते हैं।

युकलिप्टस का तेल
युकलिप्टस के पेड़ से निकलने वाले तेल में मीठी सुगंध होती है। यह किचन बग से निपटने में बेहद असरदार होता है। थोड़े से युकलिप्टस तेल को पाानी में मिलाकर स्प्रे बोतल में स्टोर कर लें। जब आप इस स्प्रे को काक्रोच, मकड़े और दूसरे छोटे-छोटे कीड़े मकोड़े पर छिड़केंगे तो यह तुरंत मर जाएगें।

बोरकि एसिड
आप किचन के कीड़े मकोड़े को मारने के लिए बोरिक एसिड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बोरिक एसिड को आटे के साथ मिलाकर कीड़े मकोड़े पर छिड़कने से वे तुरंत मर जाते हैं। आप बोरिक एसिड को दुकान से आसानी से ले सकते हैं, पर किसी कारणवश ये न मिले तो इसके पूरक बोरैक्स डिटरजेंट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बोरिक पाउडर को आप सीधे कीड़े मकोड़े पर इस्तेमाल कर सकते हैं, या फिर आप इसे चीनी और पानी में मिलकार उनके चारे के रूप में प्रयोग कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications