Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
10 मिनट में कैसे करें अपने घर की पूरी सफाई
संडे का दिन है और आप आराम से सो रही हैं, तभी पता चलता है कि आपके घर पर कुछ महमान आने वाले हैं। आपका घर पूरा गंदा है और सामान पूरी जगह पर फैला हुआ है, तब सोंचिये कि अब आप क्या करेगीं। घबराइये नहीं आप अपने घर को केवल 10 मिनट में साफ कर के चमका सकती हैं। घर पर अचानक महमान का आ जाना आपके ही साथ नहीं बल्कि कई लोगों के साथ होता है। इस दौरान आपको अपना आपा नहीं खोना चाहिये बल्कि तुरंत ही घर को साफ करने के बारे में सोंचना चाहिये। आज हम आपको केवल 10 मिनट में पूरे घर की सफाई करने के कुछ टिप्स देगें।

10 मिनट में कैसे करें अपने घर की पूरी सफाई
1. दरवाजे पर मैट - दरवाजे पर रखा मैट सबसे ज्यादा गंदा रहता है , तो घर की सफाई करने का सबसे पहला काम यहीं से करें। मैट को कस के झाड़ें और फिर उसे हटा कर उसकी नीचे वाली जगह पर सफाई करें।
2. लिविंग रूम की सफाई- लिविंग रूम में काफी समान होता है और यह बससे बड़ा कमरा भी होता है। इसकी सफाई करने के लिये आपको वहां पर रखी सभी वस्तुओं को एक एक कर के हटा कर सफाई करनी होगी। वहां पर रखे फर्नीचर पर भी झाडू फेरना होगा।
3. पर्दो की सफाई- अगर घर के पर्दे साफ हैं, तो आपके घर अपने आप ही चमकदार और फ्रेश दिखाई देने लगेगा। अगर आपके पास इन्हें धुलने का ज्यादा समय नहीं है, तो इन्हें उतार कर एक बार जोर जोर से झटक दें या फिर वैक्यूम क्लीनिर से साफ कर दें।
4. दरवाजे और खिड़कियां बंद रखें- अगर आप ऑफिस जाती हैं और घर पर कोई दूसरा नहीं रहता है, तो हर ध्यान से खिड़कियों को बंद कर के जाएं। इसके अलावा घर की सफाई करने के बाद भी दरवाजे और खिड़कियों को बंद कर लेना चाहिये, जिससे घर दुबारा गंदा ना हो।
5. जमीन पर पोछा- फर्नीचर, टेबल, दरवाजे, खिड़कियां और अन्य सामानों को साफ करने के बाद आखिर में घर की पूरी जमीन में गीला पोछा लगाना चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications
