Latest Updates
-
Sawan Shivratri Vrat Katha 2026: सावन शिवरात्रि पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, भगवान शिव दूर करेंगे हर संकट -
Happy Sawan Shivratri 2026 Wishes: भोले की भक्ति...सावन शिवरात्रि पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
दिल्ली में बढ़े H1N1 (स्वाइन फ्लू) के मामले, अब तक 1344 केस, ये लक्षण दिखें तो बिल्कुल नजरअंदाज न करें -
सोनू निगम की किस बीमारी के चलते हुई सर्जरी? ऑपरेशन थिएटर में गाया रफी साहब का गीत, वायरल हुआ वीडियो -
Sara Tendulkar: सारा तेंदुलकर बनीं दुल्हन! व्हाइट गाउन और लीफ-कट वेल में दिखा परी जैसा लुक, देखें फोटोज -
Sawan Shivratri 2026: कब है सावन शिवरात्रि? जानें सही तिथि, जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त,पूजा विधि और मंत्र -
Sawan Pradosh Vrat 2026: सावन के पहले सोमवार पर 6 साल बाद बन रहा है बेहद शुभ संयोग! जानें पूजा का शुभ मुहूर्त -
AI ने पहली बार खुद डिजाइन किया वायरस, इलाज होगा आसान या इंसानों के लिए बढ़ेगा खतरा? -
Kamika Ekadashi 2026 Wishes: पाप मिटें, मन निर्मल हो...कामिका एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Kamika Ekadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, भगवान विष्णु करेंगे हर इच्छा पूरी
कपड़े से स्याही के दाग हटाने के घरेलू तरीके
कपड़े पर कुछ जिद्दी दाग जैसे स्याही, कॉफी, तेल और जंग लग जाने से कपड़ा पूरी तरह से बेकार हो जाता है। वे लोग जो ऑफिस जाते हैं, उनकी शर्ट पर स्याही का दाग पॉकेट में लग जाना बहुत ही आम सी बात है। स्याही का दाग बड़ा ही जिद्दी होता है जिसे बार बार धोने पर भी वह नहीं जाता । अगर आप की पेन लीक हो रही है तो उसे हटा दें और अब से शर्ट पर स्याही का दाग लगे तो उसे हमारी बताई गई टिप्स के अनुसार साफ करें। कपड़ों से कैसे हटायें जिद्दी दाग?
यहां कुछ घरेलू तरीके दिये जा रहे हैं, जिसके प्रयोग से आप स्याही के दाग को कपड़े से बिना किसी परेशानी के साथ कर सकती हैं। आइये देखते हैं क्या हैं वो-

टूथपेस्ट
एक बिना जेल का टूथपेस्ट अपने कपड़े पर पडे़ दाग पर लगाइये और जब वह सूख जाए, तब कपडे़ को किसी भी डिटर्जेंट से धो लें।

नेल पॉलिश रिमूवर
एक कॉटन बॉल को नेल पॉलिश रिमूवर में डुबोइये और फिर उसे इंक लगे दाग पर रगड़ कर छुड़ाइये। इसके बाद कपड़े को नार्मल तरीके से सर्फ और पानी से धो लीजिये।

नमक
इंक अगर गीली है तभी उस पर नमक छिड़किये और उसे गीले टिशू तथा ब्रश से साफ कीजिये। ऐसा तब तक करें जब तक कि इंक का दाग साफ ना हो जाए।

दूध
अपने कपडे़ को पूरी रात दूध में भिगो कर रख दें और सुबह उसे डिटर्जेंट से साफ कर लें।

कार्नस्टार्च
कार्नस्टार्च को हल्के से दूध के साथ मिक्स कर लें और पेस्ट बना कर दाग लगे हुए कपड़े पर लगा दें। इसे कुछ मिनट के बाद ब्रश से साफ कर दें।

सैंड पेपर
कपडे़ पर स्याही लगे के दाग को छुड़ाने के लिये सैंड पेपर का टुकड़ा उस पर रगडे़। फिर कपड़े को धो लें।

शराब
दाग पर हल्का सा शराब रगड़े और फिर उसे सर्फ के घोल में डुबो कर रख दें। उसके बाद कपडे़ को धो लें।



Click it and Unblock the Notifications