Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
तौलिए से डाई के दाग हटाने के असरदार तरीके
बालों में हेयर डाई लगाना काफी लोगों को पसंद है क्योंकि उससे उन्हें एक नया लुक मिलता है। लेकिन कई लोगों की आम समस्या तब बन जाती है जब उनके साफ तौलिए में बाल रगड़ते वक्त डाई का दाग लग जाता है। आज बोल्डस्काई में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे आसान से तरीके जिसकी सहायता से आप अपनी तौलिए से दाग साफ कर सकती हैं। अगर तौलिया सफेद रंग की है तो उस पर से डाई का दाग तुरंत ही साफ कर लेना चाहिये नहीं तो कुछ देर के बाद वह उससे हटने का नाम नहीं लेगा।
बच्चों की यूनीफॉर्म से जिद्दी दाग निकालने के तरीके
आइये देखते हैं कुछ आसान से टिप्स-

हाइड्रोजन पैराऑक्साइड
सबसे पहले तौलिए पर हाइड्रोजन पैराऑक्साइड डाल कर टूथब्रश से दाग को रगड़े। फिर उस पर और कुछ बूंद हाइड्रोजन पैराऑक्साइड के डाल कर उसे 5 मिनट के लिये रख दें। फिर इसे साफ पानी से धो लें।

सिरका और डिटर्जेंट
2 कप वाइट वेनिगर और 2 चम्मच डिटर्जेंट की गरम पानी में मिलाएं। फिर उसमें तौलिये को कुछ घंटों के लिये भिगो कर रखें। इसे लगातार चेक करती रहें कि दाग निकला या नहीं।

क्लोरीन या कलर सेफ ब्लीच
एक ठंडे पानी की बाल्टी में 1 कप क्लोरीन मिलाएं। उसमें तौलिए को 30 मिनट के लिये भिगोएं। फिर इसे साफ चलते हुए नल के पानी से धो लें। पर अगर आपकी तौलिया वाइट है तो उसे पूरी तरह से ब्लीच में भिगोएं और फिर नल के पानी से धोएं।

अमोनिया
एक बाल्टी में 1 कप अमोनिया डालें, पानी गरम होना चाहिये। तौलिये के केवल उसी भाग को उसमें भिगोएं जिस पर दाग लगा हो। इसे 10 मिनट तक भिगोएं।
नोट: अगर डाई का दाग हल्का है तो आप पहला स्टेप इस्तमाल कर सकते हैं। पर अगर दाग गहरा है तो बाकी के स्टेप अपनाएं। किसी भी स्टेप को आजमाने से पहले तौलिए के छोटे भाग पर टेस्ट करें, जिससे पता चल जाए कि वह फैबरिक दिये गए रसायनों से खराब तो नहीं होगा। आप तौलिये के कोने पर यह प्रयोग कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
