Latest Updates
-
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास
पुराने गहने साफ़ करने हैं तो आजमाएं ये आसान से टिप्स
आज कल बाजार में स्लिवर पॉलिश आगयी है जिसे आप घर पर ही अपने चांदी के गहने साफ़ कर सकती हैं।
सोने के गहने किस के घर में नहीं मिलेंगे। महिलायों को जितना प्यार अपने गहनों से होता है उतना शायद किसी से नहीं होता है। यह नहीं बहुत सी महिलाएं गहनों को रोज़ पहनना पसंद करती हैं।
Rs.500 & Rs1000 Gone! But Shop On with Our Latest Bank Offers on Fashion Apparels
नियमित रुप से गहनों का इस्तेमाल करने पर उसमें मैल और गंदगी जमा होने लगती है जिससे हमारे बेश कीमती गहनों की चमक मंद पड़ने लगती है।
ज्यादातर महिलाएं अपने गहनों को चमकाने के लिए उसे सोनार के पास ले जाती हैं लेकिन बेहतर होगा कि आप अपने कीमती गहनों को घर पर ही चमका लें।
आप हमेशा अपने घर में पड़े गहनो को लेकर परेशान रहते होंगे कि इसकी चमक जो लेते समय ती वो कहीं फींकी सी पड़ गई। तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं। हम आपको बताएंगे उसको फिर से नया जैसा कैसे बनायें।

1. डिशवॉशिंग पाउडर
एक कटोरे में गुनगुना पानी लें इसमें डिशवॉशिंग पाउडर मिलाएं। अब इसमें सोने के गहने थोड़ी देर के लिए डाल दें। इसके बाद एक टूथब्रश से गन्दगी को रगड़ कर साफ़ करें और साफ़ पानी से धोएं। सोने के गहने साफ़ करने का यह सबसे सस्ता और पुराना तरीका है ।

2. टूथपेस्ट
चांदी के आभूषण को फिर से नया बनाने के लिए सफेद टूथपेस्ट लें। अब इस पेस्ट से चांदी के आभूषणों को रगड़ कर हलका ब्रश करें, इससे चांदी की चमक लौट आएगी। फिर इसे पानी से धो कर साफ कर लें, फिर सूखे कपड़े से इसे अच्छे से सूखा लें।

3. अमोनिया
गुनगुने पानी में अमोनिया का पाउडर मिलाएं। इसमें दो मिनट से भी कम समय के लिए अपने गहने भिगो दें। इसके बाद गहनों को ब्रश से अच्छे से साफ़ करें। ड़याँ रहें जो भी गहने आप अमोनिया पाउडर से साफ़ कर रहें हैं उसमें कोई मोती या रत्न न जड़ा हो क्योंकि इससे वह रत्न ख़राब हो जायेगा।

4. नमक
गर्म पानी लें इसमें थोड़ा नमक मिलाएं। अब इस घोल में थोड़ी देर तक चांदी के गहनें भिगो कर रख दें। इसके बाद ब्रश से गहनों को अच्छे से रगड़ कर साफ़ करें और सूखे कपड़े से साफ़ करके रखें।

5. सिल्वर पॉलिश
आज कल बाजार में स्लिवर पॉलिश आगयी है जिसे आप घर पर ही अपने चांदी के गहने साफ़ कर सकती हैं। इससे सालों पुराना गहना भी बिलकुल नया सा लगाने लगता है। थोड़ी सिल्वर पॉलिश लें इसे चांदी के गहनों पर लगाएं और अच्छे से रगड़ें। इसके बाद इस कपड़े से साफ़ करें और पानी से धो दें।

6. एल्यूमीनियम फॉयल
एक कटोरा लें अब इसमें चारों तरफ एल्यूमीनियम फॉयल लगा दें। इसके बाद इस कटोरे में चांदी के गहने पर बेकिंग सोडा लगा कर रख दें। इस कटोरे में पानी डालें और तब तक उबालें जब तक चांदी पर लगी सारी गंदगी फॉयल में ना आजाये। इसे तब तक करें जब तक गहने नए जैसे ना लगने लगें।



Click it and Unblock the Notifications