Latest Updates
-
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य -
Varalakshmi Vrat के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें क्या करें, क्या न करें और सूतक के नियम
इन ट्रिक्स से स्मॉल किचन को दें 'स्पेशियस' लुक
रसोई, घर का एक ऐसा कोना है जहां सभी की ज़रूरतों व इच्छाओं का भरपुर ख्याल रखा जाता है। ऐसे में जब बात हो रसोई के ही रख रखाव, या उसके लुक की तो स्वभाविक तौर पर नए-नए फंडे निकल आते हैं। लेकिन जब बात हो छोटी रसोई की तो यह काम थोड़ा सा मुश्किल हो जाता है। क्योंकि कम स्पेस की वजह से रसोई बिखरी-बिखरी ज़्यादा लगती है।
ऐसे में आप किसी इंटिरियर डिज़ाइनर की सलाह लेंगे तो वह आपकी ज़रूरत के हिसाब से कम स्पेस में अच्छे और यूनिक आइडियाज़ देगा। उदाहरण के लिए यदि एक नए किराए के घर या पीजी में हैं, तो बहुत सारा सामान भरने की ज़रूरत नहीं है। क्योंकि आप रसोईघर की जगह को ज़्यादा नहीं बदल सकते हैं। इतना ही नहीं आपको कोशिश कर के कम जगह में ही फिट होने का प्रयास करना चाहिए।

इसके अलावा किचन को साफ सुथरा रखने के लिए एक और महत्वपूर्ण बात यह है कि कम बर्तन हो, ताकि बर्तनों को आसानी से व्यवस्थित किया जा सके जिससे आपकी रसोई विशाल दिखे। आज बोल्डस्काई हिन्दी पर शेयर किए जा रहे इस आर्टिकल के ज़रिए हम आपको ऐसी किचन तरकीबें बताने जा रहे हैं जिससे आप रसोईघर के बर्तनों को एक छोटे स्पेस में भी आसानी से व्यवस्थित कर सकते हैं।
1. दीवार का करें इस्तेमाल
जब आप बहुत सारे बर्तनों को स्लेब पर या फिर फर्श पर रखते हैं तो जगह ज़्यादा घिरती है। ऐसे में आपके लिए बेस्ट आॅप्शन है बर्तनों को दीवार पर लटकाना, ऐसा करने के लिए आप S शेप के हुक्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे रसोई की जगह भी कम इस्तेमाल होगी। साथ ही आप आसानी से बर्तनों तक पहुंच सकती हैं।
2. इस्तेमाल करें नाइफ ब्लॉक्स
यदि आपके रसोईघर में दराज हैं तो उनमें से केवल एक चाकू और चम्मच के लिए रखें। केवल आवश्यकता होने पर उन्हें बाहर निकालें। इससे रसोई की स्पेस की बर्बादी नहीं होगी। आप मानें या न मानें यह निश्चित रूप से एक छोटी रसोई में बर्तनों की व्यवस्था करने के लिए सबसे अच्छे आॅप्शन में से एक है।
3. दराजों को करें विभाजित
यदि आप सच में छोटी रसोई में बर्तनों को ढंग से जमाना चाहते हैं तो, सबसे बढ़िया आइडिया है रसोई में बनी दराजों को भरने के बजाए, उन्हें विभाजित कर लें। इसके लिए आप लकड़ी के खूंटी का प्रयोग कर, हर एक खंड में विशिष्ट बर्तन रख सकते हैं।
4. बनाएं इन्सेट स्टोरेज
अगर आप रोज़ काम आने वाले बर्तनों को जमाकर रखना चाहते हैं तो आप रसोई काउंटर के टॉप पर इन्सेट बर्तनों का स्टोरेज बनवा सकते हैं। इन्सेट बर्तनों से यहां अर्थ है काउंटर के टॉप पर दीवार पर ही छोटी-छोटी अलमारियां बनवा लें, जिनमें बर्तन रखे जा सकें।
5. लगाएं स्लाईडिंग ट्रेज
किसी भी रसोईघर में बर्तनों को व्यवस्थित करने के लिए सबसे सुविधाजनक तरीकों में से एक है दीवार पर शेल्फ लगवाना। साथ ही महत्वपूर्ण बर्तन पाने के लिए ट्रे निकाल सकते हैं। इस तरीके से आप मसालों और कम महत्वपूर्ण चीज़ों को बेहतर ढंग से रख सकते हैं।
6. एक जैसी चीज़ों को एक साथ रखें
रसोई व्यवस्थित तभी लगती है जब एक तरह के बर्तनों को एक साथ ही रखा जाए। कहने का अर्थ है कि अगर आप छोटी प्लेट्स के साथ बड़ी प्लेट्स को रखेंगे तो पूरी रसोई अव्यवस्थित लगेगी। इसलिए हमेशा एक अनुक्रम बनाए रखें। इससे आपकी रसोई निश्चित रूप से अच्छी लगेगी।



Click it and Unblock the Notifications