Latest Updates
-
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए
डॉगी को स्वेटर पहनाना क्यों है जरुरी?
सर्दियों का मौसम आ गया है तो जाहिर सी बात है कि आपने अपने लिये स्वेटर और जैकिट का इंतजाम भी कर लिया होगा। पर क्या आपने अपने पालतू जानवर, कुत्ते को सर्दी से बचाने का इंतजाम किया है? कई लोग सोचते हैं कि कुत्तों को भला स्वेटर की क्या आवश्यकता। लेकिन दोस्तों जिस तरह से आपको ठंडी और गर्मी लगती है ठीक उसी तरह से कुत्तों को भी इन सब चीजों का एहसास होता है।
कई कुत्ते सर्दी और गर्मी को आराम से झेल लेते हैं पर हर कुत्तों की नसल ऐसी नहीं होती। कुछ कुत्ते तो ज्यादा सर्दी से मर तक भी जाते हैं। आपने यह भी देखा होगा कि वे जो कुत्ते पहाड़ पर रहते हैं उनके बदन के फर बहुत मोटे होते हैं, जो कि उन्हें ठंड से बचाने में मदद करते हैं।
एक बात और भी ध्यान देने वाली है, वह यह कि यदि आपका कुत्ता बहुत छोटा है और आप उसे तभी से ही स्वेटर पहनाने लग गए हैं तो आपको उसे बडे़ होकर भी स्वेटर पहनाना पडे़गा क्योंकि इससे उन्हें स्वेटर पहनने की आदत पड़ चुकी होगी। इसके अलावा जो बूढे कुत्ते हैं, उन्हें भी प्रोटेक्शन की आवश्यकता होती है।

नवजात कुत्ते
पपी नवजात शिशुओं की तरह होते हैं। उन्हें सर्दियों में विशेष रूप से गर्मी की आवश्यकता होती है।

गर्म मौसम वाले कुत्ते
सभी कुत्ते सर्द मौसम के लिये उपयुक्त नहीं होते। उदाहरण के तौर पर चिहुआहुआ एक ऐसा कुत्ता है जिसे गर्मी पसंद है।

प्यार से पलने वाले कुत्ते
कुछ कुत्ते बडे़ ही नाजुक होते हैं और सर्दी झेल नहीं पाते। इसी तरह का एक कुत्ता पेरिस हिल्टन के पास भी है जो कि सर्द नहीं झेल सकता है।

कम फर वाले कुत्ते
हर कुत्ते मोटे फर वाले नहीं होते इसलिये जिन कुत्तों के हल्के फर होते हैं, उन्हें ठंड ज्यादा लगती है।

बर्फीले इलाके में रहने वाले कुत्ते
कुत्ते जो बर्फीले इलाके में रहते हैं उन्हें ठंड लगते ही पेशाब लगना शुरु हो जाती है, जिसकी वजह से उन्हें बार-बार बाहर जाना पड़ता है। उन्हें ठंउ से बचाने के लिये स्वेटर जरुर पहनाएं।



Click it and Unblock the Notifications
