Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
पालतू जानवर और उसे कार में ले जाने के नियम
क्या आपका टॉमी हर वक्त आपके साथ कार में बैठ कर सवारी करता है? अगर हां, तो यह बहुत जरूरी है कुछ ऐसी बेसिक बातें जान ली जाएं, जो आपके पालतू जानवर के लिये ठीक होगी। क्योंकि कई ऐसे कुत्ते होते हैं, जिन्हें कार का टम्परेचर बिल्कुल सूट नहीं करता और इससे उनकी जान को खतरा पहुंचता है। चलिये जानते हैं कुछ नियम जिसके तहत आप कुत्ते को कार में ले जा सकते हैं।

पालतू जानवर और कार के नियम :
1. अपने पालतू जानवर को कभी भी पार्क की हुई कार में ना रखें। इसके दो मुख्य कारण हैं, पहला ये कि आपके पालतू जानवर को ये बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगेगा कि आप उसे कार में अकेला छोड़ कर बाहर चले जाएं। जनवर कुछ को अकेला महसूस करने लगते हैं, जिससे उनके मनोवैज्ञानिक तौर पर असर होता है।
2. दूसरा कारण यह है कि पार्क कार बहुत ज्यादा गरम हो जाती है, जिससे अगर उसमें कुत्ते को छोड़ा गया तो उनकी हार्ट स्ट्रोक के कारण्ा मौत भी हो सकती है। यहां तक की हल्की धूप में भी कार का टंम्परेचर 100 डिग्री पहुंच सकता है। इसलिये अगर आपको पूरा दिन शौपिंग पर जाना हो तो अपने कुत्ते को घर पर ही छोड़ कर जाएं।
3. तीसरा कारण दुर्घटनाओं की स्थिति की है, जो कि समान रूप से घातक हो सकती है। कई बार कार पार्क कार में एयर कंडीशनर दग सकता है, जिसमें से जहरीली गैस निकल सकती है। इस स्िथति में कुत्ते की जान को खतरा हो सकता है। एक बड़ा और शक्तिशाली कुत्ता कभी भी विचलित हो सकता है और अपना पैर कार के गीयर पर मार सकता है, जिससे दुर्घटना हो सकती है।
4. अपने कुत्ते को कभी भी चलती कार की खिडकी के बाहर मुंह ना निकालने दें। अगर आपका कुत्ता गरम महसूस कर रहा हो, तो अपनी ए सी की स्पीड और ज्यादा बढा दें। अगर कुत्ता बाहर देखेगा तो हो सकता है पीछे से आ रही कार उसे टक्कर मार दें और दुर्घटना हो जाए।



Click it and Unblock the Notifications
