Latest Updates
-
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी
कैसे भगाएं कुत्ते के शरीर से बदबू
अक्सर, कुत्ते की दुर्गंध लोगों को कुत्ता खरीदने से पहले या कुत्ते को अपने साथ घर के अंदर या कार के अंदर लेने से पहले दो बार सोचने पर मजबूर करती है। कुत्ते की दुर्गंध कई प्रकार की हो सकती है। बदबूदार साँस, खराब पेट, खराब रख रखाव, फर और उनकी चाल या जमीन पर लोटना इस में से कुछ हैं।
अपका कुत्ता कितना ही प्यारा क्यों ना हो, पर बदबूदार कुत्ते के साथ समय बिताना बहुत मुश्किल है, अतः उसकी बदबू को दूर कर उसे महकाना बहुत जरुरी है। तो आज हम आपको कुत्ते की दुर्गंध की वजह पता करने और उसे दूर भगाने के तरीके बताएँगे।

अनाइये ये स्टेप-
1. अपने कुत्ते पर कोई भी सेंट या इत्र ना छिडकें। ये दुर्गंध को निकालते नहीं बल्कि उसे थोडी देर के लिए कम करते हैं। यदि कोई गंभीर समस्या हुई तो ये उसे भी छिपा देंगा। इसके अलावा, ज्यादा तर चीजें जो आप अपने कुत्ते पर छिडकना चाहते हैं वे आपके कुत्ते के लिए अनुचित या असुरक्षित हो सकती हैं।
2. जितना जल्दी हो सके अपने कुत्ते को सुखाएँ। कई बार लोग गीले कुत्ते की दुर्गंध के बारे में शिकायत करते हैं जो मुख्य रुप से कुत्ते के प्राकृतिक त्वचा के तेल में मौजूद बैक्टीरिया के कारण आती है। अन्य बैक्टीरिया की तरह यह भी गर्म और नम वातावरण में पनपते हैं। अपने कुत्ते को नियमित रुप से स्नान करवाना ही इस समस्या को नियंत्रित करने का सबसे अच्छा तरीका है और अन्य समय जितना हो सके अपने कुत्ते को सुखा रहें।
3. अपने कुत्ते के कान को साफ करें ताकि उसमें ज्यादा मैल ना भरी रहें। इसके लिए आप चाहें तो इयर वाईप्स या इयर क्लीनर खरीद सकते हैं।
4. हर रोज अपने कु्त्ते के बालों को ब्रश या कंघी करें। यह उनके बालों में से गंदगी, मैल, बैक्टीरिया आदि को निकालता है। बैक-कोम कमज़ोर बालों को निकालने में मदद करता है, जबकि गीली कंघी अधिक कमज़ोर बालों को निकालने में मददगार साबित होगी।
5. ध्यान रहें कि आपके कुत्ते के दांत स्वस्थ हों। खराब दांत मुंह की बदबू का कारण बन सकते हैं। अपने कुत्ते के मुंह के आकार अनुसार उसके लिए एक अच्छा टूथब्रश खरीदें। साथ ही उसके लिए कुत्तों वाला टूथपेस्ट भी खरीदें (कभी भी मानव टूथपेस्ट का प्रयोग ना करें)। ज्यादातर कुत्तों के टूथपेस्ट में मांस या मुर्गी के स्वादिष्ट जायकें होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications