Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
सावन में शिवलिंग पर गन्ने का रस क्यों चढ़ाया जाता है? जानिए धार्मिक रहस्य
shivji ko ganne ka juice chadhane ke Fayde : भगवान शिव को भक्तों का सबसे जल्दी प्रसन्न होने वाला देवता माना जाता है। उन्हें प्रसन्न करने के लिए श्रावण मास (सावन) का विशेष महत्व है। इस महीने में भक्त शिवलिंग पर जल, दूध, दही, शहद और विभिन्न पवित्र सामग्रियों से अभिषेक करते हैं।
इन्हीं सामग्रियों में एक है गन्ने का रस, जिसे शिवलिंग पर चढ़ाना अत्यंत पुण्यदायक और फलदायी माना गया है। आइए जानते हैं कि सावन माह में शिवलिंग पर गन्ने का रस क्यों चढ़ाया जाता है और इसके फायदे?

शिवलिंग और अभिषेक का महत्व
शिवलिंग भगवान शिव का पवित्र और मंगलकारी रूप है। धर्मशास्त्रों में वर्णन है कि शिवलिंग पर अभिषेक करने से जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं और व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। सामान्य रूप से शिव का अभिषेक जल, विशेषकर गंगाजल से किया जाता है, लेकिन विशेष मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए अन्य सामग्रियों से भी अभिषेक का विशेष महत्व है।
गन्ने के रस से शिवलिंग पर अभिषेक क्यों करें?
गन्ना प्रकृति की मिठास और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसका रस लक्ष्मी तत्व से जुड़ा हुआ है। धर्मशास्त्रों और पुराणों में वर्णन है कि शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाने से धन, समृद्धि और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। सावन के महीने में यह उपाय विशेष रूप से शुभ और फलदायी माना जाता है।
धन प्राप्ति के लिए गन्ने के रस का अभिषेक
यदि कोई व्यक्ति आर्थिक संकट से जूझ रहा है, कर्ज में डूबा है या नौकरी-धंधे में लगातार नुकसान हो रहा है, तो सावन के किसी सोमवार को शिवलिंग पर गन्ने के रस से अभिषेक करना चाहिए। इस उपाय से धन संबंधी समस्याएं धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं।
शुभ सामग्रियों के साथ करें पूजन
गन्ने के रस के साथ भगवान शिव का पूजन करते समय कुछ विशेष सामग्री का उपयोग करना चाहिए, जैसे-
कमल का फूल: यह मां लक्ष्मी का प्रतीक है।
बिल्वपत्र: शिवजी को अत्यंत प्रिय।
शंखपुष्प और शतपत्र: सौंदर्य, शुद्धता और आस्था के प्रतीक।
इन सामग्रियों को गन्ने के रस के साथ अर्पित करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्त को आर्थिक प्रगति, नौकरी में तरक्की, व्यवसाय में लाभ और पारिवारिक सुख प्रदान करते हैं।
शुभ दिन और विधि
सावन मास के प्रत्येक सोमवार को गन्ने का रस चढ़ाना विशेष फलदायी होता है। यदि सोमवार को श्रावण नक्षत्र, प्रदोष व्रत या महाशिवरात्रि का योग हो तो उसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है।
विधि:
- प्रातः स्नान करके शिव मंदिर जाएं।
- पहले शिवलिंग को गंगाजल से स्नान कराएं।
- फिर शुद्ध गन्ने के रस की धार अर्पित करें।
- साथ ही "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का जाप करते रहें।
- अंत में बेलपत्र, फूल और भस्म अर्पित करें।।



Click it and Unblock the Notifications
