Latest Updates
-
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं
Father's Day Vastu Tips: पिता के साथ रिश्ते में है कड़वाहट तो इन वास्तु टिप्स की लें मदद
हिन्दू धर्म में धार्मिक शास्त्रों के साथ साथ ज्योतिष शास्त्र और वास्तु शास्त्र को भी बहुत महत्व दिया जाता है। वास्तु के ज़रिये घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और तमाम समस्याएं दूर रहती है।
वास्तु के नियमों से परिवार की मनोस्थिति और आपसी रिश्ते भी प्रभावित होते हैं। वास्तु शास्त्र के अंतर्गत घर की दिशाओं, घर के सामान को रखने के उत्तम स्थान, घर के निर्माण और मंदिर की दिशा सम्बन्धी नियमों का उल्लेख किया गया है।
वास्तु के अनुसार कुछ ऐसे नियमों का भी पालन किया जाना चाहिए जिससे पिता-पुत्र के बीच संबंधों को मधुर बनाया जा सके। जानते हैं कौन से है वो वास्तु टिप्स जिनका पालन करके पिता और बच्चों के आपसी सम्बन्ध प्यार भरे रह सकते हैं -

घर का ईशान भाग यानी उत्तर पूर्व दिशा की ओर वाला भाग यदि हल्का सा उठा हुआ है तो वह पारिवारिक सुख और पिता व संतान के रिश्ते के लिए अच्छा नहीं होता है। इस वास्तु दोष से रिश्तों में मधुरता और नजदीकी का अभाव रहता है।
घर के उत्तर पूर्व दिशा में शौचालय या रसोई घर होने से पिता-पुत्र के संबंधों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके साथ ही दोनों को स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। इसलिए घर बनाते वक्त उत्तर पूर्व दिशा का ख़ास ख्याल रखें।
ध्यान रखें कि घर के ईशान कोण यानी उत्तर पूर्व दिशा में स्टोर रूम, टीला या पर्वतनुमा आकृति नहीं बनानी चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा पिता और संतान के बीच कटुता और मनमुटाव रहने लगता है।

ईशान दिशा में और भी बातों का ध्यान रखें। ईशान कोण की जगह कोई इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान, ज्वलनशील पदार्थ या कूड़ादान ना रखें। इससे पिता पुत्र के बीच अनबन रहती है।
अपने बेडरूम में कांच की चीज़े जितनी कम हो सके उतनी रखे। बिस्तर के पास ड्रेसिंग या शीशा रखने से बचे। मिरर में बेड नहीं दिखना चाहिए। इससे घर में नकारात्मकता आती है और पिता व संतान के स्वास्थय पर असर पड़ता है।
यदि घर का कोई भूखंड या हिस्सा उत्तर व दक्षिण में संकरा तथा पूर्व व पश्चिम में लंबा है तो ऐसे घर/मकान को सूर्यभेदी कहते हैं। इस वास्तु दोष से पिता और संतान के बीच अनबन रहती है। इसलिए मकान बनाते वक्त इस चीज़ का ख्याल रखें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
