Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Hariyali Teej 2023: तीज के दिन बहू अपनी सास को देती है बायना, जानें क्या है इस सालों पुरानी परंपरा का महत्व
सुहागनों द्वारा रखा जाने वाला पवित्र व्रत हरियाली तीज आने वाला है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लम्बी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत का पालन करती हैं।
सावन में आने वाले इस हरियाली तीज के मौके पर भगवान शिव और देवी पार्वती की आराधना की जाती है। यह सावन के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है जो इस वर्ष 19 अगस्त को मनाई जायेगी।

तीज के दिन बहू अपनी सास को बायना देती है। यह परंपरा सालों से चली आ रही और बदले में सास बहू को अखंड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद देती है। जानते हैं बायना देने की इस परंपरा के बारे में विस्तार से -
क्या होता है बायना?
तीज में दी जाने वाली कुछ शगुन की चीज़ों को बायना कहते हैं। इसके लिए एक कटोरी में मोंठ और बाजरा रखते हैं और उसके उपर कुछ रूपए रखते हैं। फिर इसपर पूजा की रोली और चावल चढ़ाएं। इसके अलावा थाली में साड़ी, सोलह शृंगार की चीज़ें, फल व मिठाई भी रखें। इस पूरे बायना को सास को दें और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लें।
क्यों दिया जाता है बायना?
हरियाली तीज के दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं और व्रत का पालन करती हैं। इसके साथ ही वे अपनी सास या ननद को बायना देती हैं। बायना लेकर सास बहू को सुखी दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद देती हैं। यह बायना सुहागन औरत को ही दिया जाता है। मान्यता है कि बायना देने की इस रीत से सास और ननद से बहू के रिश्ते मधुर बने रहते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
