Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Janmashtami Shringar Items List: जन्माष्टमी में बाल गोपाल को ऐसे करें तैयार, देखें शृंगार की लिस्ट
Janmashtami Shringar Items List: कृष्ण जन्म का पर्व जन्माष्टमी हिन्दू धर्म का एक बेहद ख़ास और सुन्दर त्योहार है। भाद्रपद माह में आने वाले इस पर्व के दिन लोग कृष्ण भक्ति में व्रत रखते हैं, कान्हा की पूजा करते हैं और मध्य रात्रि में कृष्ण जन्म का उत्सव और विशेष पूजन करते हैं।
इस वर्ष 6 सितम्बर को कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा। जन्माष्टमी के दिन श्री कृष्ण के बाल स्वरुप लड्डू गोपाल की पूजा की जाती है। लड्डू गोपाल का पंचामृत से स्नान कराया जाता है और उनका सोलह शृंगार किया जाता है। जानते हैं लड्डू गोपाल के इस सोलह शृंगार में क्या होना बेहद ज़रूरी होता है -

वस्त्र
श्री कृष्ण गोपाल को इस दिन पीले, हरे, लाल, मोरपंख से बने वस्त्र, फूलों वाले वस्त्र, मीनाकारी, जरदारी जैसे वस्त्र पहनाए जाने चाहिए।
मोर मुकुट
कान्हा को मोर पंख बहुत पसंद है, और वे हमेशा मोर पंख अपने माथे पर लगाते थे। इसलिए लड्डू गोपाल को मोर पंख मुकुट ज़रूर पहनाएं।
बांसुरी
कान्हा को अपनी बांसुरी सबसे प्रिय थी। वे अपनी बांसुरी बजाकर खुद को, अपने प्रियजनों और प्रकृति को प्रसन्न और मंत्रमुग्ध करते थे। इसलिए जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल के हाथों में छोटी सी बांसुरी ज़रूर रखें।
माला
लड्डू गोपाल के शृंगार के वक्त मोतियों की माला या वैजयंती माला ज़रूर पहनाएं। अगर चाहें तो आप उन्हें फूलों की माला भी पहना सकते हैं।
कड़ा, बाजूबंद और कुंडल
लड्डू गोपाल को जन्माष्टमी के दिन पूर्ण सोलह शृंगार से तैयार किया जाता है। अगर हो सके तो सोने या चांदी के कड़े और बाजूबंद लड्डू गोपाल को पहनाएं। वहीं कान्हा को मोतियों के कुंडल भी पहनाएं।
टीका
सोलह शृंगार में कान्हा को चन्दन या रोली का टीका भी ज़रूर लगाएं।
पाजेब और कमरबंद
जन्माष्टमी के दिन कान्हा के श्रृंगार में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इसलिए उनके चरणों में पाजेब बांधें या रखें और कमर में कमरबंध पहनाएं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
