Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Kalashtami 2025 Date : 20 या 21 मई कब है कालाष्टमी, जानें सही तिथि और पूजा करने की विधि
Kalashtami 2025 Date and Time : हिंदू पंचांग के अनुसार, हर माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी मनाई जाती है। यह दिन भगवान काल भैरव को समर्पित होता है और इस दिन उनका पूजन विशेष फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से कालाष्टमी पर भैरव बाबा की पूजा करता है, उसे सभी संकटों से मुक्ति मिलती है। इस दिन व्रत रखने और उपाय करने से ग्रह दोष, शत्रु बाधा, रोग-दोष और आर्थिक संकट से छुटकारा मिलता है।

2025 में कालाष्टमी कब है - 20 या 21 मई?
2025 में मई महीने की कालाष्टमी को लेकर भक्तों में थोड़ी उलझन बनी हुई है कि यह व्रत 20 को रखा जाए या 21 मई को? ऐसे में पंचांग के अनुसार अष्टमी तिथि का सही समय जानना जरूरी है।
पंचांग के अनुसार
अष्टमी तिथि प्रारंभ: 20 मई 2025, मंगलवार को दोपहर 01:12 बजे
अष्टमी तिथि समाप्त: 21 मई 2025, बुधवार को दोपहर 11:08 बजे तक
इस प्रकार, कालाष्टमी व्रत और पूजा का श्रेष्ठ समय 20 मई की रात को होगा, क्योंकि भैरव पूजा प्रायः रात्रि में ही की जाती है। अतः 20 मई 2025, मंगलवार की रात को कालभैरव की पूजा करना शास्त्रसम्मत और पुण्यदायक रहेगा।
कालाष्टमी के खास उपाय (Kalashtami 2025 Upay)
भैरव चालीसा और मंत्र का पाठ करें: इस दिन भैरव बाबा के मंदिर में जाकर या घर पर ही "ॐ कालभैरवाय नमः" मंत्र का जाप कम से कम 108 बार करें।
काले तिल और तेल का दीपक जलाएं: घर के दक्षिण दिशा में काले तिल और सरसों के तेल का दीपक जलाकर काल भैरव को अर्पित करें। इससे नकारात्मक ऊर्जा और बुरी नजर से बचाव होता है।
काले कुत्ते को भोजन कराएं: कालभैरव जी के वाहन काले कुत्ते को रोटी, दूध या गुड़ खिलाने से शत्रु बाधा और कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलती है।
गरीबों को दान करें: काले वस्त्र, चप्पल, सरसों का तेल, उड़द दाल और सिक्का दान करें। इससे राहु-केतु दोष और शनि पीड़ा से राहत मिलती है।
रात्रि में भैरव आरती करें: रात को 12 बजे के आसपास भैरव जी की आरती करें और ध्यान करें। इससे आत्मविश्वास और भयमुक्त जीवन का आशीर्वाद मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications
