Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद, मंदिर से निकली बाबा की पंचमुखी डोली, जानें इसकी पवित्र परंपरा
Kedarnath Temple Gates Closed: 23 अक्टूबर 2025, भाई दूज के पावन पर्व पर केदारनाथ मंदिर के कपाट पूरे विधि-विधान से 6 महीने के लिए बंद हो गए हैं। सैन्य बैंड की शानदार धुन और बाबा केदार नाथ के जयघोष के साथ सुबह 8:30 पर मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए हैं। साथ ही बाबा केदारनाथ की चल विग्रह पंचमुखी डोली भी ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ की ओर प्रस्थान कर चुकी है। ये कपाट पूरे 6 महीने के लिए बंद कर दिए गए हैं जिसके साक्षी दस हजार से ज्यादा श्रद्धालु और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बने।
बाबा की डोली के साथ हजारों की संख्या में भक्तों का टोला निकल पड़ा। ये दृश्य दिल को छू लेने वाले थे। आइए जानते हैं कि बाबा केदारनाथ के कपाट 6 महीने के लिए क्यों बंद होते हैं और पंचमुखी डोली का धार्मिक महत्व क्या है?
केदारनाथ धाम का महत्व
हिंदू धर्म में चार धामों का जिक्र है जिसके दर्शन करने की हर व्यक्ति की इच्छा होती है। इन चार धामों में गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम शामिल हैं। ऐसी मान्यता है कि केदारनाथ को 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है। हर साल लाखों की संख्या में भक्त बाबा भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए आते हैं। ऐसा कहा जाता है कि जो यहां आता है भोले बाबा उसके सारे दुख-दर्द दूर कर देते हैं।

क्या है पंचमुखी डोली का धार्मिक महत्व
केदारनाथ धाम में हर साल भक्तों के लिए एक विशेष अवसर आता है जब मंदिर के कपाट बंद होते हैं और इस दौरान बाबा केदारनाथ की पंचमुखी डोली का भव्य उत्सव निकाला जाता है। पंचमुखी डोली, जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, पांच मुखों वाली होती है और इसे भगवान शिव के विभिन्न रूपों का प्रतीक माना जाता है। श्रद्धालुओं के अनुसार, इस डोली के दर्शन करने से भक्ति, सुख-शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव होता है।
डोली यात्रा का आयोजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि यह श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक भी है। माना जाता है कि पंचमुखी डोली के दर्शन करने और पूजा-अर्चना करने से भक्त के पाप धुल जाते हैं और जीवन में समृद्धि आती है। केदारनाथ मंदिर में यह पर्व हर साल लाखों श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करता है और धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व को बढ़ाता है।
6 महीने तक क्यों बंद होते हैं केदारनाथ के कपाट
केदारनाथ धाम उत्तराखंड के चमोली जिले में हिमालय की ऊंचाई पर स्थित है। यहां का मौसम अत्यंत कठोर और प्रतिकूल होता है। सर्दियों में भारी बर्फबारी, बर्फीली हवाएं और भूस्खलन का खतरा रहता है, जिसकी वजह से मंदिर और आसपास के क्षेत्र में यात्रा करना बेहद कठिन और खतरनाक हो जाता है।
इसलिए केदारनाथ मंदिर के कपाट हर साल लगभग अक्टूबर के अंत से मई तक बंद रहते हैं। यह समय मुख्य रूप से सर्दियों और भारी हिमपात के मौसम के कारण निर्धारित किया जाता है। इस दौरान मंदिर के आसपास का क्षेत्र मानव गतिविधियों और तीर्थयात्रियों के लिए असुरक्षित हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications