Latest Updates
-
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जानें केंद्रीय शिक्षा मंत्री के बारे में सबकुछ -
CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, जानें इस बीमारी के लक्षण और बचाव के उपाय
बारिश के कारण बंद हुए त्र्यंबकेश्वर के कपाट, जानें मंदिर के वो 5 रहस्य जो सभी को चौंकाते हैं
Trimbakeshwar Temple Closed: महाराष्ट्र में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी के अलावा धार्मिक स्थलों पर भी देखने को मिल रहा है। जी हां, इस आफत की बारिश की वजह से सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के कपाट कुछ समय के लिए बंद कर दिए गए हैं। अचानक मंदिर के कपाट बंद करने से हजारों श्रद्धालुओं की दर्शन यात्रा प्रभावित हुई है। इस खबर के बाद देशभर में भगवान शिव के इस पवित्र धाम की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है। वैसे तो त्र्यंबकेश्वर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है, लेकिन इसकी पहचान सिर्फ एक ज्योतिर्लिंग तक सीमित नहीं है। यह मंदिर अपनी अनोखी मान्यताओं, रहस्यमयी शिवलिंग और पौराणिक महत्व के कारण दुनियाभर के श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। आइए जानते हैं त्र्यंबकेश्वर मंदिर से जुड़े ऐसे 5 रहस्य, जिन्हें हर शिव भक्त को जरूर जानना चाहिए।

क्यों बंद हुए त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के कपाट?
नासिक, महाराष्ट्र और मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश ने लोगों की दिक्कतों को बहुत अधिक बढ़ा दिया है। बीते 24 घंटों में 300 MM तक बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसी के मद्देनजर, महाराष्ट्र के नासिक जिले में ब्रह्मगिरि पर्वत की तलहटी में स्थित है त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए हैं। अभी तक मंदिर के कपाट दोबारा कब खुलेंगे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
अब जानते हैं त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के वो 5 रहस्य जो सभी को चौंकाते हैं
1. यहां स्व्य प्रकट हुआ था शिवलिंग
ऐसी मान्यता है कि नासिक के त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में शिवलिंग की स्थापना किसी भी व्यक्ति द्वारा नहीं की गई थी। बल्कि यहां स्वंय यहां लिंग की उत्पति हुई थी। ऐसे में इस मंदिर की धार्मिक मान्यता और भी ज्यादा बढ़ जाती है।
2. यह एकमात्र ज्योतिर्लिंग है जहां शिवलिंग पर हमेशा जल बना रहता है
माना जाता है कि गर्भगृह में स्थित पवित्र कुंड में प्राकृतिक रूप से जल रिसता रहता है, जिससे शिवलिंग सदैव नम रहता है। इसे भगवान शिव की दिव्य उपस्थिति का प्रतीक माना जाता है और श्रद्धालु इसे चमत्कारिक मानते हैं।
3. यहां शिवलिंग नहीं, ब्रह्मा-विष्णु-महेश के तीन स्वरूप विराजमान हैं
त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां सामान्य शिवलिंग नहीं है। गर्भगृह में एक छोटे से कुंड के भीतर तीन सूक्ष्म लिंगाकार पिंडियां विराजमान हैं, जिन्हें ब्रह्मा, विष्णु और महेश का प्रतीक माना जाता है। इसी कारण इस स्थान का नाम 'त्र्यंबकेश्वर' पड़ा, जिसका अर्थ है तीन नेत्रों या तीन स्वरूपों वाले भगवान।
4. यहीं से निकलती है पवित्र गोदावरी नदी
त्र्यंबकेश्वर मंदिर के पास स्थित ब्रह्मगिरि पर्वत को गोदावरी नदी का उद्गम स्थल माना जाता है। पौराणिक मान्यता है कि महर्षि गौतम की कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने मां गंगा को यहां अवतरित होने का आदेश दिया, जिसके बाद गोदावरी नदी का प्राकट्य हुआ। इसलिए इसे 'दक्षिण गंगा' भी कहा जाता है।
5. कालसर्प दोष और नारायण नागबली पूजा के लिए विश्व प्रसिद्ध है यह मंदिर
त्र्यंबकेश्वर मंदिर केवल ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए ही नहीं, बल्कि कालसर्प दोष शांति, नारायण नागबली, त्रिपिंडी श्राद्ध और पितृ दोष निवारण जैसे विशेष वैदिक अनुष्ठानों के लिए भी प्रसिद्ध है। देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु इन पूजाओं को कराने यहां पहुंचते हैं।
त्र्यंबकेश्वर मंदिर का धार्मिक महत्व
काले पत्थरों से बना यह भव्य मंदिर हेमाड़पंथी वास्तुकला का उत्कृष्ट उदाहरण माना जाता है। वर्तमान मंदिर का निर्माण मराठा पेशवा बालाजी बाजीराव नाना साहेब पेशवा ने 18वीं शताब्दी में कराया था। मंदिर की बारीक नक्काशी, विशाल शिखर और प्राचीन स्थापत्य कला इसे भारत के सबसे खूबसूरत शिव मंदिरों में शामिल करती है। हिंदू धर्म में त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग का विशेष महत्व है। मान्यता है कि यहां श्रद्धा और विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करने पर पापों का नाश होता है, पितृ दोष से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। सावन और महाशिवरात्रि के दौरान यहां लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।



Click it and Unblock the Notifications