Latest Updates
-
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी
Mangla Gauri Vrat 2023: शादी से जुड़ी हर बाधा दूर करता है मंगला गौरी व्रत, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा
Mangla Gauri Vrat Puja Shubh Muhurat: सावन मास भोलेबाबा शिव शम्भू को समर्पित बहुत पावन महीना है। साल 2023 में सावन माह की शुरुआत 4 जुलाई से होने जा रहा है।
इस साल का श्रावण मास कई मायनों में बेहद खास है। अधिकमास होने की वजह से इस बार सावन लगभग दो महीनों का रहेगा। इससे भक्तों को आठ सावन के सोमवार पूजन के लिए प्राप्त होंगे।

सावन महीने में आने वाले सभी मंगलवार महादेव की प्रिया माता गौरी को समर्पित हैं। 59 दिनों का सावन होने से भक्तों को इस साल नौ मंगलवार मिलेंगे। इस दिन मंगला गौरी व्रत करना का विधान है। महिलाओं के बीच यह व्रत काफी लोकप्रिय है।
सौभाग्य की बात ये है कि सावन का शुभारंभ ही मंगला गौरी को समर्पित दिन मंगलवार से होने जा रहा है। आइये जानते हैं कि सावन के महीने में सभी मंगला गौरी व्रत की तिथि और जानते हैं पहले मंगला गौरी व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि।
मंगला गौरी व्रत 2023 तिथि और शुभ मुहूर्त
सावन माह के कृष पक्ष की प्रतिपदा तिथि 4 जुलाई, मंगलवार को है। इस दिन त्रिपुष्कर योग और इंद्र योग का निर्माण हो रहा है। हिंदू धर्म में ये दोनों ही योग पूजा अर्चना के लिए बेहद शुभ माने जाते हैं। 4 जुलाई को ही पहला मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। जानकारों के मुताबिक मंगला गौरी व्रत की पूजा सुबह 08 बजकर 45 मिनट से दोपहर 02 बजकर 10 मिनट के बीच की जा सकती है।
मंगला गौरी व्रत 2023 की सभी तिथि
पहला मंगलवार - 4 जुलाई 2023
दूसरा मंगलवार - 11 जुलाई 2023
तीसरा मंगलवार -18 जुलाई 2023
चौथा मंगलवार - 25 जुलाई 2023
पांचवा मंगलवार - 1 अगस्त 2023
छठा मंगलवार - 8 अगस्त 2023
सातवा मंगलवार - 15 अगस्त 2023
आठवां मंगलवार - 22 अगस्त 2023
नौवां मंगलवार - 29 अगस्त 2023
मंगला गौरी व्रत की पूजा विधि

मंगला गौरी व्रत विवाहित महिलाओं के अलावा कुंवारी लड़कियां भी करती हैं। इस व्रत को रखने वाले जातक सावन माह के मंगलवार को सुबह जल्दी उठकर स्नानादि से निवृत्त हो जाएं। साफ़ वस्त्र धारण करें और मंगला गौरी व्रत का संकल्प लें। पूजा स्थल को शुद्ध करें। पूजा के लिए एक चौकी पर लाल रंग का वस्त्र बिछाकर उसपर माता पार्वती और भगवान शिव की मूर्ति को स्थापित करें। पार्वती माता को सोलह श्रृंगार के सामान अर्पित करें। धुप और दीप व नैवेद्य चढ़ाएं। इस दिन मंगला गौरी माता की कथा जरूर सुनें। मां की आरती करें और पूरी श्रद्धा के साथ उनका आशीर्वाद लें।
ऐसी मान्यता है कि जो महिलाएं मंगला गौरी व्रत करती हैं उन्हें जीवन में सुख समृद्धि मिलती है। पति का प्रेम मिलता है और वैवाहिक जीवन में चल रही कलह से छुटकारा प्राप्त होता है। वहीं कुंवारी कन्याओं को मनचाहे वर का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications