Latest Updates
-
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, क्या केरल में कर रही हैं शादी? -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो
Margashirsha Purnima 2023: साल के आखिरी पूर्णिमा तिथि पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, नोट करें शुभ मुहूर्त
Margashirsha Purnima Date 2023: हिंदू धर्म में अमावस्या के साथ साथ पूर्णिमा तिथि का भी विशेष महत्व बताया गया है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार मार्गशीर्ष नौवां महीना है। इस माह की पूर्णिमा तिथि की महत्ता कहीं अधिक बताई गयी है। गौरतलब है कि शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि के अगले दिन पूर्णिमा आती है।
इस पूर्णिमा तिथि पर स्नान, दान और ध्यान करने से उत्तम फल की प्राप्ति होती है। ऐसी मान्यता है कि इस तिथि पर किये गए परोपकारी कार्यों का फल कई गुना बढ़कर मिलता है। इस साल की मार्गशीर्ष पूर्णिमा 26 दिसंबर, मंगलवार को पड़ रही है। इस पूर्णिमा तिथि पर दुर्लभ संयोग बन रहा है जिससे इस दिन की शुभता बढ़ने वाली है। आइये इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन शुभ मुहूर्त क्या है और शुभ संयोग कब से कब तक रहेगा।

मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2023 कब है?
मार्गशीर्ष महीने की पूर्णिमा 26 दिसंबर 2023, मंगलवार को पड़ रही है।
मार्गशीर्ष, शुक्ल पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ - 26 दिसंबर को सुबह 05 बजकर 46 मिनट से
मार्गशीर्ष, शुक्ल पूर्णिमा तिथि समापन - 27 दिसंबर को सुबह 06 बजकर 02 मिनट तक
मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन शुभ संयोग
इस बार मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा पर कई अद्भुत संयोग बनने वाले हैं। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन शुक्ल योग का निर्माण हो रहा है। इस योग को बहुत ही शुभ व फलदायी माना गया है। इतना ही नहीं, इस दिन भद्रावास योग और ब्रह्म योग भी बन रहा है। ऐसी मान्यता है कि इस योग में श्रीहरि विष्णु का पूजन करने से जीवन में सुख समृद्धि का आगमन होता है।

मार्गशीर्ष पूर्णिमा को क्यों कहा जाता है बत्तीसी पूर्णिमा?
ऐसा माना गया है कि मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन जो जातक व्रत रखता है और सच्चे मन से पूजा करता है, उसे जीवन में हर तरह के सुखों की प्राप्ति होती है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने के लिए तरह-तरह के उपाय किए जाते हैं। इस दिन पवित्र नदी, सरोवर या कुंड में स्नान करने से विशेष कृपा होती है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर किये गए दान कर्म का फल 32 गुना बढ़ कर मिलता है इसलिए इस पूर्णिमा को बत्तीसी पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस दिन पूजा-अर्चना करने से भगवान विष्णु के साथ देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद भी मिलता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











