Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
PM Narendra Modi turns 72 : पीएम मोदी के ये 5 मंत्र, आपको रखेंगे फिट और स्ट्रेस फ्री

उम्र सिर्फ एक नंबर है, इसका जीता जागता उदाहरण भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। इस उम्र में भी भारत जैसे देश के निर्माण के साथ-साथ वह अपनी फिटनेस और स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रख रहे है। वह एक ऐसे व्यक्ति है जो न सिर्फ एक महान नेता है, बल्कि वह एक फीट व्यक्तित्व भी है जो काफी स्वस्थ जीवन जीते है। ठंड से लड़ने के लिए दो दिन का उपवास हो, दिन में केवल 3 घंटे सोना हो या नियमित रूप से योग करना हो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर तरह से अपने आपको योग्य साबित करने में सक्षम हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 72 साल के होने जा रहे है। ऐसे में आइए उनकी लाइफ से जुड़े कुछ टिप्स पर एक नज़र डालते हैं जो उन्हें स्वस्थ जीवन शैली बनाए रखने में मदद करते हैं।

1. सोने का शेड्यूल
सफल लोगों के बीच एक कहावत 'अर्ली बर्ड कैच द वर्म' काफी मशहूर है। इसका मतलब है कि सफलता उन्हें मिलती है जो अपने दिन की शुरुआत सुबह जल्दी उठकर करते हैं। एक अध्ययन के अनुसार दुनिया में ज्यादातर CEO और कई नेता दूसरों की तुलना में सुबह जल्दी उठते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक स्वस्थ रहने के लिए सुबह जल्दी उठने की आदत को अपनाना एक अच्छी जीवनशैली होती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोने का एक सही शेड्यूल फॉलो करते हैं। वो 3 से 4 घंटे की ही निंद लेते हैं। इसके बाद भी इतने एक्टिव रहते हैं।

2. योग
अनुशासन के साथ अपनी जीवन जीने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक जाने माने योगाभ्यासी हैं। सुबह उठते ही सबसे पहले वह योग का अभ्यास करते हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि उन्होंने योग को दुनिया भर में लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाई है। कई अवसरों पर, विशेष रूप से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर, प्रधानमंत्री को योग के विभिन्न 'आसनों' का अभ्यास करते हुए देखा गया है। वह भारतीयों, विशेषकर युवा पीढ़ी को स्वास्थ्य जीवन शैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करते रहे हैं। साथ ही लोगों को योग करने से स्वास्थ्य को होने वाले फायदे भी बताते रहते हैं। ताकि सभी लोग योग को अपनाकर एक स्वास्थ्य जीवन जी सकें।

3. हेल्दी ब्रेकफास्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दिन की शुरुआत हेल्दी ब्रेकफास्ट से करते हैं। जिसमें ज्यादातर पोहा और अदरक की चाय शामिल होती है। पीएम मोदी शाकाहारी हैं, इसलिए उनकी डाइट में फल और सब्जियां ही शामिल हैं। वह पारंपरिक गुजराती व्यंजनों के भी बहुत शौकीन हैं, और जब भी उन्हें मौका मिलता है, वे उन्हें खाने का आनंद लेते हैं।

4. आयुर्वेद पर भरोसा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा आयुर्वेद को बढ़ावा दिया है। पीएम मोदी का कहना है कि दुनिया जल्द ही अब योग के बाद भारत के सदियों पुराने आयुर्वेद के सिद्धांतों को स्वीकार करेगी। युवाओं से पीएम मोदी ने कहा है कि इसे इसे वैज्ञानिक तरीके से अन्य देशों को समझाने का बीड़ा उन्हें उठाना पड़ेगा। एक इंटरव्यू में भी पीएम मोदी ने बताया था कि वह गर्म पानी पीकर अपनी सर्दी का इलाज करते हैं। इसके अलावा, पीएम मोदी ने देशवासियों को भी सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए घरेलू उपचारों पर भरोसा करने के लिए कहते है।

5. मेडिटेशन और ब्रेथिंग
पीएम मोदी मेडिटेशन और ब्रेथिंग की मदद से खुद को तनाव मुक्त रखते हैं। उन्होंने स्कूलों के छात्रों और विभिन्न प्रतिष्ठित परीक्षाओं के उम्मीदवारों को तनाव मुक्त होने के लिए मेडिटेशन और ब्रेथिंग की तकनीकों का पालन करने की भी सलाह दी है।
Image Credit: Instagram



Click it and Unblock the Notifications
