Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Pankaj Udhas Funeral: पंकज उधास का अंतिम संस्कार आज, जानें श्मशान से लौटते समय पीछे मुड़कर क्यों नहीं देखते?
Pankaj Udhas Last Rites: बॉलीवुड इंडस्ट्री का जगमगाता हुआ सितारा अब अपनी चमक नहीं बिखेर पाएगा। लोगों के दिलों में ख़ास मकाम रखने वाले पंकज उधास जी ने 26 फरवरी 2024 को अंतिम सांसे ली और 27 जनवरी को वो पंचतत्व में विलीन हो जाएंगे।
पंकज उधास के निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर है। पंकज उधास की बेटी नायाब उधास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरियर उनके अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी शेयर की है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट की गयी जानकारी में बताया गया है कि, "पद्मश्री पंकज उधास की प्रेमपूर्ण स्मृति में, बहुत भारी मन से, हम आपको लंबी बीमारी के कारण 26 फरवरी 2024 को उनके निधन की सूचना देते हुए दुखी हैं. अंतिम संस्कार मंगलवार, 27 फरवरी को दोपहर 3 से 5 बजे तक होगा, स्थान: हिंदू श्मशान, वर्ली (मुंबई) लैंडमार्क ऑपोजिट, फोर सीजन्स: डॉ. ई म्यूज़ रोड. वर्ली, उधास परिवार."
हिंदू रीति रिवाज के साथ पंकज उधास अपनी अंतिम यात्रा पर निकलेंगे। शास्त्रों में अंतिम संस्कार से जुड़े कुछ ख़ास नियम बताये गए हैं, जिन्हें आज भी फॉलो किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि श्मशान घाट से लौटते समय कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहिए। आइये जानते हैं इसकी वजह:
पीछे मुड़कर न देखना

शास्त्रों में बताया गया है कि शरीर अग्नि में भष्म होने के पश्चात पंच तत्वों में विलीन हो जाता है। मगर आत्मा को न कोई मार सकता है और न ही अग्नि जला सकती है। आत्मा देह के जल जाने के बाद भी मौजूद रहती है और अपनी अंतिम यात्रा भी देखती है। ऐसा माना जाता है अपने कर्मों के आधार पर आत्मा स्वर्ग या नरक में चली जाती है और कुछ व्यक्तियों की आत्मा इसी धरती पर भटकती रहती है।
अपने परिजनों के पास भटकती है आत्मा
पुराणों की मानें तो मृत्यु के बाद भी कुछ लोगों की आत्मा का अपने परिवार के सदस्यों के साथ मोह बना रहता है। परिवार के साथ आत्मा के मोहग्रस्त होने पर वह उनके आसपास ही भटकती रहती है। ऐसे में मृतक को मृत्यु के बाद भी मुक्ति नहीं मिल पाती है।
शव दाह संस्कार करके आत्मा को यह जताया जाता है कि अब जीवित लोगों और अपने परिवार से संबंध तोड़ने का समय आ गया है। मोह के बंधन को इस अग्नि के साथ जलाकर अपनी आगे की यात्रा पर निकलो।
इसलिए पीछे देखने से किया जाता है माना
गरुड़ पुराण के मुताबिक दाह संस्कार के बाद व्यक्ति की आत्मा मोह वश अपने घर लौटना चाहती है। वह फिर से अपने परिवार के पास वापस लौटना चाहता है। शवदाह के बाद श्मशान से लौटते वक्त पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहिए। इससे आत्मा का मोहभंग होता है और उसके अंतिम सफर में परेशानी आती है। आत्मा के लिए अपने परिवार को रोता-बिलखता छोड़कर आगे के सफर पर निकल पाना बहुत कष्टकारी हो जाता है।
ऐसा भी माना जाता है कि अंतिम संस्कार से लौटते वक्त पीछे मुड़कर देखने से मृतक की आत्मा अपने परिजनों के साथ-साथ पीछे-पीछे वापस आती है या फिर वो जीवित व्यक्ति के शरीर में प्रवेश कर जाती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











