Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
Rakshabandhan 2025: क्या होता है भद्रा काल? आप जानते हैं इस दौरान राखी बांधने से क्या होता है?
Rakshabandhan 2025: रक्षाबंधन सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का उत्सव है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं, जबकि भाई उन्हें सुरक्षा और प्रेम का वचन देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रक्षाबंधन पर एक समय ऐसा भी होता है जब राखी बांधना वर्जित माना जाता है? अक्सर सुनने में आता है कि रक्षाबंधन के दिन भद्रा काल है और इसमें राखी नहीं बांधनी चाहिए।
आखिर होता क्या है ये भद्रा काल और क्यों इस काल में राखी नहीं बांधनी चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यदि इस अशुभ काल में राखी बांधी जाए, तो उसका परिणाम अच्छा नहीं होता।
भद्रा काल क्या होता है?
भद्रा काल पंचांग के अनुसार एक विशेष समय होता है, जिसे अशुभ या अमंगलकारी माना जाता है। इसका संबंध हिंदू धर्म की काल गणना से है। भद्रा वास्तव में 'शनि देव' की बहन मानी जाती है, और जब ये काल पंचांग में आता है, तो उसमें कोई भी शुभ कार्य जैसे विवाह, गृह प्रवेश या राखी बांधना वर्जित होता है।

भद्रा काल में राखी क्यों नहीं बांधनी चाहिए?
पौराणिक कथाओं के अनुसार, एक बार रावण की बहन शूर्पणखा ने उसे भद्रा काल में राखी बांधी थी, जिसके कुछ ही समय बाद उसका सर्वनाश हो गया। इसलिए कहा जाता है कि भद्रा काल में राखी बांधने से भाई के जीवन पर संकट आ सकता है। ज्योतिषीय दृष्टि से भी भद्रा काल में की गई शुभ गतिविधियां नकारात्मक फल देती हैं, और रिश्तों में खटास या तनाव ला सकती हैं।
भद्रा काल में राखी बांधने से क्या हो सकता है?
पौराणीक कथाओं के अनुसार, भद्रा काल में राखी बांधने से भाई की सेहत या जीवन पर संकट आ सकता है। साथ ही रिश्तों में दरार या दूरियां बढ़ सकती हैं। बहन द्वारा मांगी हुई मनोकामनाएं पूरी नहीं होतीं और नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
यदि भद्रा काल में ही बांधनी पड़े राखी, तो क्या करें?
भाई को पहले स्नान कराएं और पूजा करें।
"ॐ नमः शिवाय" या "श्री राम रक्षा स्तोत्र" का जाप करें।
मन में भगवान से क्षमा याचना करें और सकारात्मक सोच रखें।
राखी बांधते समय दीपक जलाकर शुभ भावनाओं के साथ रक्षा सूत्र बांधें।

Rakshabandhan 2025 में भद्रा काल कब है?
रक्षाबंधन 2025 में रक्षाबंधन 9 अगस्त के दिन मनाया जाएगा। अच्छी बात ये है कि इस बार रक्षाबंधन वाले दिन भद्रा काल नहीं पड़ रहा है। इस बार 8 अगस्त को ही भद्रा काल खत्म हो जाएगा जो हर बहन के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि वो अपने भाई की कलाई में शुभ घड़ी में राखी बांधेगी। ऐसे में 9 अगस्त के दिन पूरा दिन राखी बांधने के लिए शुभ है।



Click it and Unblock the Notifications