Latest Updates
-
Tandoor Style at Home Paneer Tikka Recipe: अब घर पर पाएं होटल जैसा स्मोकी स्वाद -
Yoga Day 2026 Wishes In Sanskrit: नित्यं योगाभ्यासः...इन संस्कृत संदेशों से अपनों को दें योग दिवस की बधाई -
Father's Day 2026: किसी ने छोड़ी स्मोकिंग, तो कोई निभाता है नैपी ड्यूटी, ये हैं बॉलीवुड के Super Dads -
Simple Aromatic Peas Pulao Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसा खिला-खिला मटर पुलाव -
International Yoga Day 2026: रोजाना योग करने से मिलेंगे ये 10 जबरदस्त फायदे, तन और मन रहेगा स्वस्थ -
Jamai Sasthi 2026: दामाद की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है व्रत, जानें जमाई षष्ठी का महत्व और मनाने का तरीका -
5 Minute Protein Masala Omelette Recipe: झटपट बनाएं होटल जैसा टेस्टी और हेल्दी नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 20 June 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, धन लाभ के प्रबल योग -
Restaurant Style Egg Masala Gravy Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसा चटपटा अंडा मसाला -
International Yoga Day 2026: नाभि खिसकने पर करें ये 4 योगासन, मिलेगा तुरंत आराम
Ramadan 2026 Lucknow Sehri Iftar Timing: 19 फरवरी को पहला रोजा, जानें शिया-सुन्नी सेहरी-इफ्तार की टाइमिंग
Ramadan 2026 Lucknow Sehri Iftar Timing: रमजान का चांद दिखाई देते ही माहौल में आध्यात्मिकता घुल जाती है मस्जिदों में इबादत की रौनक बढ़ जाती है, घरों में दुआओं की गूंज सुनाई देती है और दिलों में सुकून का अहसास जाग उठता है। साल 2026 में भारत में पवित्र रमजान महीने की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है क्योंकि 18 फरवरी को चांद का दीदार हो गया है। जबकि सऊदी अरब में चांद एक दिन पहले नजर आया और 18 फरवरी से रोजे शुरू हो गए। इसमें तो कोई दो राय नहीं कि अवध की तहजीब और इस्लामी विरासत के लिए मशहूर लखनऊ में रमजान का रंग कुछ अलग ही दिखाई देता है।
यहां की गलियों में इफ्तार की खुशबू, मस्जिदों में तरावीह की आवाज और लोगों की आपसी मोहब्बत इस महीने को खास बना देती है। रोजेदार पहले रोजे की तैयारी में जुट चुके हैं। आइए जानते हैं सिया और सुन्नी समुदाय में क्या है इफ्तार-सेहरी का टाइम, रमजान का महत्व, इतिहास, सेहरी-इफ्तार का अर्थ, नमाज का समय और लखनऊ की परंपराओं से जुड़ी खास बातें।

रमजान का इतिहास और धार्मिक महत्व
इस्लामिक हिजरी कैलेंडर का नौवां महीना रमजान बेहद पवित्र माना जाता है। मान्यता है कि इसी महीने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब को फरिश्ता जिब्रील के माध्यम से कुरआन की पहली आयतें प्राप्त हुई थीं। इसलिए यह महीना आत्मसंयम, दान, क्षमा और आध्यात्मिक शुद्धि का प्रतीक माना जाता है। चांद के दीदार से रमजान की शुरुआत होती है और 29 या 30 दिनों बाद ईद-उल-फितर के साथ इसका समापन होता है। लखनऊ में रुएत-ए-हिलाल कमेटी चांद की पुष्टि करती है, जिसके बाद रोजों का सिलसिला शुरू होता है।
किन लोगों को रोजा न रखने की छूट
रोजा इस्लाम में फर्ज माना गया है, लेकिन कुछ लोगों को इसमें राहत दी गई है। बीमार, गर्भवती महिलाएं, सफर कर रहे लोग, बुजुर्ग या छोटे बच्चे रोजा रखने से मुक्त हो सकते हैं। रोजा केवल भूखे-प्यासे रहने का अभ्यास नहीं, बल्कि आत्मिक अनुशासन और धैर्य का प्रतीक है।

सेहरी और इफ्तार का महत्व
सेहरी सूर्योदय से पहले किया जाने वाला भोजन है, जिससे रोजे की शुरुआत होती है। इसे सुन्नत माना जाता है और यह शरीर को दिनभर ऊर्जा देता है।
इफ्तार सूर्यास्त के समय रोजा खोलने की प्रक्रिया है, जिसे खजूर या पानी से शुरू करना परंपरा है। लखनऊ में इफ्तार केवल भोजन नहीं, बल्कि सामाजिक मेल-मिलाप का अवसर भी होता है जहां कबाब, बिरयानी और शीरमाल जैसी पारंपरिक चीजें परोसी जाती हैं।
नमाज का समय और तरावीह की खासियत
रमजान में पांचों वक्त की नमाज का विशेष महत्व होता है फज्र, जुहर, असर, मगरिब और इशा। मगरिब नमाज इफ्तार से जुड़ी होती है, जबकि इशा के बाद पढ़ी जाने वाली तरावीह रमजान की विशेष नमाज है। सुन्नी समुदाय में आमतौर पर 20 रकअत तरावीह पढ़ी जाती है, जबकि शिया समुदाय में इसकी संख्या अलग हो सकती है। पूरी रमजान में कुरआन के पारे पढ़कर 'खत्म-ए-कुरआन' किया जाता है।
Taraweeh Prayer Timings-Paras List: तरावीह नमाज- समय और पारे
| क्रमांक | मस्जिद का नाम व पता | नमाज का वक्त | कितने पारे (प्रति दिन) |
| 1 | जामा मस्जिद ऐशबाग, लखनऊ | 7:45 बजे | पांच पारे |
| 2 | मस्जिद नदवुल उलेमा, टेढ़ी मार्ग, लखनऊ | 8:30 बजे | सवा पारा |
| 3 | मस्जिद दरगाह शाह मीना, टेढ़ी बाजार, लखनऊ | 7:45 बजे | पांच पारे |
| 4 | मस्जिद उमर, बिल्लोचपुरा | 8:00 बजे | तीन पारे |
| 5 | मस्जिद कच्चा हाता, अमीनाबाद | 8:00 बजे | डेढ़ पारे |
| 6 | मस्जिद इब्राहीमी, बिल्लोचपुरा चौराहा | 8:00 बजे | डेढ़ पारे |
| 7 | शाही मस्जिद, भवानीगंज | 7:45 बजे | दो पारे |
| 8 | मस्जिद फिरदौस, हैदरगंज | 7:45 बजे | दो पारे |
| 9 | मस्जिद नूर, पुरानी सब्जी मंडी चौक | 7:45 बजे | तीन पारे |
| 10 | मस्जिद धनिया मेहरी, मोलवीगंज | 8:00 बजे | तीन पारे |
| 11 | मस्जिद तकिया वाली, बिल्लोचपुरा | 7:45 बजे | तीन पारे |
| 12 | मस्जिद फूल कटोरा, घास मंडी ठाकुरगंज | 8:00 बजे | तीन पारे |
| 13 | मस्जिद सुब्हानिया, पाटनाला चौक | 7:45 बजे | दो पारे |
| 14 | (अन्य मस्जिद) | 8:00 बजे | दो पारे |
| 15 | (अन्य मस्जिद) | 8:00 बजे | तीन पारे |
लखनऊ में शिया-सुन्नी टाइमिंग और धार्मिक परंपराएं
लखनऊ में दोनों समुदायों के लिए सेहरी और इफ्तार के समय स्थानीय धार्मिक विद्वानों द्वारा जारी किए जाते हैं, जिनमें मामूली अंतर हो सकता है। रोजेदारों को सलाह दी जाती है कि वे स्थानीय मस्जिद या आधिकारिक स्रोत से समय की पुष्टि जरूर करें। रमजान के दौरान चौक और पुराने शहर के बाजारों में इफ्तार स्टॉल सजते हैं, जबकि इबादतगाहों में विशेष आयोजन होते हैं।
सिया समुदाय की सहरी-इफ्तारी टाइमिंग
| रमजान | तारीख | दिन | सेहरी समाप्त | फज्र | जुहर | इफ्तार (मगरिब) |
| 1 | 19 फरवरी | गुरुवार | 05:08 | 05:23 | 12:20 | 18:13 |
| 2 | 20 फरवरी | शुक्रवार | 05:08 | 05:23 | 12:20 | 18:14 |
| 3 | 21 फरवरी | शनिवार | 05:07 | 05:22 | 12:20 | 18:14 |
| 4 | 22 फरवरी | रविवार | 05:06 | 05:21 | 12:20 | 18:15 |
| 5 | 23 फरवरी | सोमवार | 05:05 | 05:20 | 12:20 | 18:15 |
| 6 | 24 फरवरी | मंगलवार | 05:05 | 05:20 | 12:20 | 18:16 |
| 7 | 25 फरवरी | बुधवार | 05:04 | 05:19 | 12:19 | 18:17 |
| 8 | 26 फरवरी | गुरुवार | 05:03 | 05:18 | 12:19 | 18:17 |
| 9 | 27 फरवरी | शुक्रवार | 05:02 | 05:17 | 12:19 | 18:18 |
| 10 | 28 फरवरी | शनिवार | 05:01 | 05:16 | 12:19 | 18:19 |
| 11 | 01 मार्च | रविवार | 05:00 | 05:15 | 12:19 | 18:19 |
| 12 | 02 मार्च | सोमवार | 04:59 | 05:14 | 12:19 | 18:20 |
| 13 | 03 मार्च | मंगलवार | 04:58 | 05:13 | 12:18 | 18:20 |
| 14 | 04 मार्च | बुधवार | 04:57 | 05:12 | 12:18 | 18:21 |
| 15 | 05 मार्च | गुरुवार | 04:56 | 05:11 | 12:18 | 18:21 |
| 16 | 06 मार्च | शुक्रवार | 04:55 | 05:10 | 12:18 | 18:22 |
| 17 | 07 मार्च | शनिवार | 04:54 | 05:09 | 12:17 | 18:22 |
| 18 | 08 मार्च | रविवार | 04:53 | 05:08 | 12:17 | 18:23 |
| 19 | 09 मार्च | सोमवार | 04:52 | 05:07 | 12:17 | 18:24 |
| 20 | 10 मार्च | मंगलवार | 04:51 | 05:06 | 12:17 | 18:24 |
| 21 | 11 मार्च | बुधवार | 04:50 | 05:05 | 12:16 | 18:25 |
| 22 | 12 मार्च | गुरुवार | 04:49 | 05:04 | 12:16 | 18:25 |
| 23 | 13 मार्च | शुक्रवार | 04:48 | 05:03 | 12:16 | 18:26 |
| 24 | 14 मार्च | शनिवार | 04:47 | 05:02 | 12:16 | 18:26 |
| 25 | 15 मार्च | रविवार | 04:46 | 05:01 | 12:15 | 18:27 |
| 26 | 16 मार्च | सोमवार | 04:45 | 05:00 | 12:15 | 18:27 |
| 27 | 17 मार्च | मंगलवार | 04:44 | 04:59 | 12:15 | 18:28 |
| 28 | 18 मार्च | बुधवार | 04:42 | 04:57 | 12:15 | 18:28 |
| 29 | 19 मार्च | गुरुवार | 04:41 | 04:56 | 12:14 | 18:29 |
| 30 | 20 मार्च | शुक्रवार | 04:40 | 04:55 | 12:14 | 18:29 |
नोट: ये सोर्स Oneindia Hindi से लिया गया है।
सुन्नी समुदाय की सहरी-इफ्तारी टाइमिंग
| रमजान | तारीख | दिन | सेहरी का समय (AM) | इफ्तार का वक्त (PM) |
| 1 | 19 फरवरी | गुरुवार | 05:16 | 06:03 |
| 2 | 20 फरवरी | शुक्रवार | 05:15 | 06:04 |
| 3 | 21 फरवरी | शनिवार | 05:14 | 06:04 |
| 4 | 22 फरवरी | रविवार | 05:13 | 06:05 |
| 5 | 23 फरवरी | सोमवार | 05:12 | 06:05 |
| 6 | 24 फरवरी | मंगलवार | 05:11 | 06:06 |
| 7 | 25 फरवरी | बुधवार | 05:10 | 06:06 |
| 8 | 26 फरवरी | गुरुवार | 05:09 | 06:07 |
| 9 | 27 फरवरी | शुक्रवार | 05:08 | 06:08 |
| 10 | 28 फरवरी | शनिवार | 05:07 | 06:08 |
| 11 | 01 मार्च | रविवार | 05:07 | 06:09 |
| 12 | 02 मार्च | सोमवार | 05:06 | 06:09 |
| 13 | 03 मार्च | मंगलवार | 05:05 | 06:10 |
| 14 | 04 मार्च | बुधवार | 05:04 | 06:10 |
| 15 | 05 मार्च | गुरुवार | 05:03 | 06:11 |
| 16 | 06 मार्च | शुक्रवार | 05:02 | 06:12 |
| 17 | 07 मार्च | शनिवार | 05:01 | 06:12 |
| 18 | 08 मार्च | रविवार | 05:00 | 06:13 |
| 19 | 09 मार्च | सोमवार | 04:59 | 06:13 |
| 20 | 10 मार्च | मंगलवार | 04:58 | 06:14 |
| 21 | 11 मार्च | बुधवार | 04:57 | 06:14 |
| 22 | 12 मार्च | गुरुवार | 04:55 | 06:15 |
| 23 | 13 मार्च | शुक्रवार | 04:54 | 06:15 |
| 24 | 14 मार्च | शनिवार | 04:53 | 06:16 |
| 25 | 15 मार्च | रविवार | 04:52 | 06:16 |
| 26 | 16 मार्च | सोमवार | 04:51 | 06:17 |
| 27 | 17 मार्च | मंगलवार | 04:50 | 06:17 |
| 28 | 18 मार्च | बुधवार | 04:49 | 06:18 |
| 29 | 19 मार्च | गुरुवार | 04:48 | 06:19 |
| 30 | 20 मार्च | शुक्रवार | 04:47 | 06:20 |
स्रोत: मौलाना खालिद रशीद (Maulana Khalid Rashid)। ये समय लखनऊ के लिए हैं, अन्य शहरों में अंतर हो सकता है।
रमजान के स्वास्थ्य लाभ और जरूरी टिप्स
उपवास केवल धार्मिक दृष्टि से नहीं, स्वास्थ्य के लिहाज से भी लाभकारी माना जाता है। संतुलित सेहरी और पौष्टिक इफ्तार शरीर को डिटॉक्स करने, वजन नियंत्रित रखने और मेटाबॉलिज्म सुधारने में मदद कर सकते हैं। सेहरी में प्रोटीन और फाइबर लें, इफ्तार में हल्के और हाइड्रेटिंग खाद्य पदार्थ चुनें और पर्याप्त पानी पिएं खासकर उत्तर भारत की गर्म जलवायु में।
लखनऊ की रमजान परंपराएं और ईद की तैयारियां
नवाबी संस्कृति से जुड़ा लखनऊ रमजान में खास रंग में नजर आता है। चौक बाजार की रौनक, हुसैनाबाद की मजलिसें और लैलतुल कद्र की विशेष इबादतें इस माह को यादगार बना देती हैं। ईद की तैयारी में सेवइयां और शीरखुरमा बनाए जाते हैं, जबकि फितरा और जकात देकर जरूरतमंदों की मदद की जाती है यही रमजान की असली सीख है।



Click it and Unblock the Notifications