Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Ramadan 2026 Day 6: रमजान का छठवां रोजा देता है सब्र, ईमानदारी और फरमाबर्दारी की सीख
Ramadan 2026 Day 6: रमजान का पाक महीना इबादत, सब्र और नेकियों का महीना माना जाता है। इस मुबारक महीने में मुसलमान रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं और अपने अंदर से बुरे गुणों का त्याग करके अच्छे गुणों को अपनाने की कोशिश करते हैं। रोजेदार पूरे महीने सहरी से लेकर इफ्तार तक रोजा रखकर इबादत में लगे रहते हैं। इस साल छठा रोजा 24 फरवरी को है, जो खासतौर पर इंसान को ईमानदारी, सब्र और अल्लाह की फरमाबर्दारी की अहमियत समझाता है।

रमजान का धार्मिक महत्व
इस्लामिक (हिजरी) कैलेंडर के अनुसार, रमजान साल का नौवां महीना होता है, जो शाबान के बाद आता है। इस महीने को बेहद पाक और बरकत वाला माना जाता है। रमजान के दौरान रोजेदार फज्र की नमाज से पहले सहरी करते हैं और दिनभर रोजा रखने के बाद मगरिब की नमाज के समय इफ्तार करते हैं। यह महीना रहमत, बरकत और मगफिरत का महीना कहा जाता है, जिसमें इबादत का सवाब कई गुना बढ़ जाता है। इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, इसी मुबारक महीने में पैगंबर हज़रत मुहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) पर कुरान उतारा गया था, जिसकी वजह से रमजान का महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है। यही कारण है कि इस दौरान मुसलमान ज्यादा से ज्यादा कुरान पढ़ते हैं, दुआ करते हैं और जरूरतमंदों की मदद जैसे नेक कामों पर खास ध्यान देते हैं।
ईमानदारी और फरमाबर्दारी की सीख देता है छठवां रोजा
रमजान का छठवां रोजा इंसान को सब्र, सच्चाई और अल्लाह की आज्ञा का पालन करने की सीख देता है। धार्मिक मान्यताओं में सब्र और माफी को बहुत बड़ा दर्जा दिया गया है। पवित्र कुरान के 25वें पारे की सूरह शूरा की 43वीं आयात में जिक्र है कि- 'व लमन सबरा वगफरा इन्ना ज़ालिका लमिन अज़मिल उमूर'। यानी जो इंसान धैर्य रखता है और दूसरों के साथ रहम का व्यवहार करता है, उसे अल्लाह की खास रहमत मिलती है। छठे रोजे का संदेश यह भी माना जाता है कि रोजा सिर्फ भूखे-प्यासे रहने का नाम नहीं है, बल्कि अपने व्यवहार, सोच और कर्मों को बेहतर बनाने का भी समय है। इस दिन रोजेदारों को झूठ, गुस्सा और बुरी आदतों से दूर रहकर नेक रास्ते पर चलने की प्रेरणा मिलती है। रमजान के इस पाक महीने में सब्र, दया, ईमानदारी और फरमाबर्दारी जैसे गुण इंसान की रूहानी ताकत को मजबूत करते हैं। जो रोजेदार पूरे दिल से इबादत करता है और अच्छे कर्म करता है, उस पर अल्लाह की रहमत और बरकत बनी रहती है। यही वजह है कि रमजान का हर रोजा, खासकर छठवां रोजा, आत्मसंयम और सच्ची बंदगी का प्रतीक माना जाता है।



Click it and Unblock the Notifications