Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
Shab-e-Barat ki Namaz or Dua 2026: शब-ए-बारात की रात नमाज के बाद जरूर ये पढ़ें ये दुआ, मिलेगी गुनाहों की माफी
Shab-e-Barat ki Namaz or Dua: इस्लामी कैलेंडर के अनुसार, शाबान का महीना इबादत और बरकत का महीना माना जाता है। इसी महीने की 15वीं तारीख की रात को 'शब-ए-बारात' कहा जाता है। यह रात दुनिया भर के मुसलमानों के लिए बेहद मुकद्दस (पवित्र) होती है। मान्यता है कि इस मुबारक रात में अल्लाह ताला अपने बंदों की दुआएं कबूल फरमाता है और मगफिरत (माफी) के दरवाजे खोल देता है।
शब-ए-बारात को 'फैसलों की रात' भी कहा जाता है, जिसमें आने वाले साल के लिए हर इंसान की तकदीर, रिज़्क और जिंदगी के फैसले लिखे जाते हैं। आइए जानते हैं इस रात इबादत करने का सही तरीका, नफिल नमाज की नियत और वो खास दुआएं जो आपकी जिंदगी बदल सकती हैं।

भारत में कब मनाई जा रही है 'शब-ए-बारात'?
भारत में कब मनाई जाएगी 'शब-ए-बारात' ये जानने के लिए हर मुस्लिम उत्सुक है। इस्लामी धर्मगुरओं की मानें तो हिंदुस्तान में शबाना की 15वीं तारीख मंगलवार को मगरिब शाम यानी 6 बजे से माफी की रात शुरू होगी जो बुधवार 4 फरवरी तक चलेगी। इस दौरान मुस्लिम लोग कुरआन पढ़ते हैं, सहरी करके रोजा रखते हैं और दुआ करते हैं ताकी इनकी मगफिरत हो पाए।
शब-ए-बारात की नमाज़ का मुकम्मल तरीका (Namaz Method)
शब-ए-बारात की इबादत इशा की फर्ज और सुन्नत नमाज के बाद शुरू होती है। इस रात नफिल नमाज पढ़ना अफजल माना जाता है। आप अपनी शक्ति और समय के अनुसार 2 रकात से लेकर 24 रकात या उससे अधिक नफिल नमाज अदा कर सकते हैं।
नमाज की नियत कैसे करें? नफिल नमाज का तरीका सामान्य नमाज जैसा ही है, बस नियत के शब्द इस प्रकार होने चाहिए:
"नियत की मैंने दो रकात नमाज नफिल, वक्त शब-ए-बारात (या शब-ए-कद्र), वास्ते अल्लाह ताला के, रुख मेरा काबा शरीफ की तरफ... अल्लाह-हू-अकबर।"
मगफिरत (माफी) की खास दुआ (Dua for Forgiveness)
नमाज मुकम्मल करने के बाद अल्लाह के दरबार में हाथ फैलाकर अपने गुनाहों की माफी मांगनी चाहिए। इसके लिए नीचे दी गई दुआ का कसरत (बार-बार) से जिक्र करें-
दुआ: अल्हाहुम्मा इन्नी जलमतु फसी जुल्मन कसीरन, वला यखफिरुज-जुनूबा इल्ला अंता, फगफिर ली मगफिरतम मिन इंदिका, वरहम्मनी, इन्तल गफूरुर रहीम।
तर्जुमा: "ऐ अल्लाह! मैंने अपनी जान पर बहुत जुल्म किया है और गुनाहों को सिर्फ तू ही माफ कर सकता है। मुझे अपनी तरफ से माफी अता कर और मुझ पर रहमत कर। बेशक, तू ही सबसे ज्यादा माफ करने वाला और रहम करने वाला है।"

शब-ए-बारात की सबसे अफजल दुआ (Most Powerful Dua)
हदीस के अनुसार, इस रात यह दुआ पढ़ना इंसान को रूहानी सुकून देता है और कयामत के दिन शफाअत (सिफारिश) का जरिया बनता है:
दुआ: अल्लाहुम्मा इंनका अफुव्वन तुहिब्बुल अफवा फ अफु अन्नी
तर्जुमा: "ऐ अल्लाह! तू बहुत माफ करने वाला है, तू माफी को पसंद करता है, इसलिए मुझे भी माफ कर दे।"
फजीलत: इस दुआ को पढ़ने से इंसान को अपनी गलतियों का एहसास होता है और वह भविष्य में नेक रास्ते पर चलने का पक्का इरादा करता है।
लैलतुल क़द्र और रहमत की दुआ (Special Request to Allah)
अपनी इबादत के आखिर में अल्लाह की रहमत और इबादत की कुबूलियत के लिए यह दुआ जरूर पढ़ें:
दुआ: अल्लाहु्म्मगफिर ली वारहम्नी वफू अन्नी वतकब्बल मिन्नी
तर्जुमा: "ऐ अल्लाह, मुझे माफ कर, मुझ पर रहमत फरमा, मेरे गुनाहों से दरगुजर कर और मेरी इस इबादत को अपनी बारगाह में कुबूल फरमा।"
शब-ए-बारात का महत्व और शब-ए-कद्र (Significance)
शाबान की यह 15वीं रात वह रात है जब सच्ची तौबा करने वालों पर अल्लाह की विशेष रहमत बरसती है। इस रात को 'लैलतुल बाराह' भी कहा जाता है, जिसका अर्थ है 'दोषमुक्ति की रात'। जो लोग पूरी अकीदत (श्रद्धा) के साथ इस रात जागकर इबादत करते हैं, अल्लाह उनके पिछले तमाम गुनाहों को माफ कर देता है। कुरान की तिलावत और नफिल नमाज इस रात की मुख्य इबादत हैं।



Click it and Unblock the Notifications
