Latest Updates
-
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी
Navratri Durga Puja: मां दुर्गा को भूल से भी न चढ़ाएं ये फूल, वरना नवरात्रि में झेलना पड़ेगा उनका क्रोध
Navratri Me Maa Durga Ko Kya Na Chadhaye: शक्ति की देवी माता दुर्गा की उपासना का पवित्र समय नवरात्र 15 अक्टूबर 2023 रविवार के दिन से प्रारंभ हो रही है। इन नौ दिनों में माता के नौ रूपों की पूजा की जाती है।
ज्योतिषीय दृष्टिकोण से भी ये दिन बहुत शक्तिशाली माने जाते हैं क्योंकि माता के रूपों की पूजा करने से सिद्धि प्राप्त होती है और शत्रु पर विजय प्राप्त करने हेतु शक्ति भी प्राप्त होती है।

नवरात्र के दौरान माता के हर रूप की विशेष पूजा की जाती है जिसमे विशेष रंग और विशेष प्रकार के फूलो को सम्मिलित किया जाता है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि कुछ चीजे ऐसी हैं जिनको माता को अर्पण करने से माता रुष्ट भी हो सकती हैं। आइये आपको बताते हैं वो चीजे जो माता को अर्पण नहीं करनी चाहिए।
नवरात्रि पूजा में मां दुर्गा को ना चढ़ाएं ये फूल

सबसे पहले फूल की बात करते हैं। माता के जिस रूप की पूजा जिस दिन होती है उस दिन माता को जो फूल प्रिय हैं वो चढाते हैं। लेकिन याद रखें कि कुछ ऐसे फूल हैं जो माता को नहीं चढ़ाए जाते हैं। इनमें सबसे पहले शामिल है केतकी, बेल, हरसिंगार और धतुरा का फूल। इसके अलावा केतकी और मदार का फूल भी नहीं चढ़ाना चाहिए। कटसरैय्या, नागचंपा और बृहति के फूल भी नहीं चढाने चाहिए।
इसके अलावा बाकि फूल दिन के हिसाब से चढ़ाया जा सकता है लेकिन ये भी याद रखें कि माता को सुखा हुआ फूल या कली नहीं चढ़ाई जाती। कली चढ़ानी भी हो तो सिर्फ चंपा या कमल का चढ़ाया जा सकता है। दुब या दूर्वा भी माता को नहीं चढ़ाया जाता है। इन फूलो या दूर्वा को चढाने से माता रुष्ट हो सकती हैं और नकारात्मक प्रभाव झेलने पड़ सकते है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications