Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
लगने वाला है आषाढ़ मास, जानें इस दौरान पड़ेंगे कौन से प्रमुख व्रत और त्योहार
ज्येष्ठ पूर्णिमा के साथ ही इस महीने का समापन हो जाएगा। इसके बाद आषाढ़ महीना लग जाएगा जो हिंदू कैलेंडर के मुताबिक साल का चौथा माह है। पंचांग के अनुसार, 25 जून से आषाढ़ का महीना शुरू हो जाएगा। इसका समापन 24 जुलाई को आषाढ़ पूर्णिमा के दिन होगा। हिंदू धर्म में आषाढ़ महीने का विशेष महत्व बताया गया है। इस महीने में देवशयनी एकादशी पड़ेगी जिसके बाद से चातुर्मास आरंभ हो जाएगा। इस अवधि में किसी भी तरह के मांगलिक कार्यों की मनाही होती है। आषाढ़ महीने में भगवान विष्णु का पूजन किया जाता है। जानते हैं 25 जून से शुरू हो रहे आषाढ़ महीने में कौन कौन से व्रत और त्योहार पड़ने वाले हैं।

आषाढ़ महीने में पड़ने वाले व्रत एवं त्योहार
25 जून 2021: आषाढ़ प्रतिपदा
27 जून 2021: गणेश चतुर्थी
28 जून 2021: पंचक काल प्रारंभ
2 जुलाई 2021: शीतलाष्टमी
5 जुलाई 2021: योगिनी एकादशी
7 जुलाई 2021: प्रदोष व्रत
8 जुलाई 2021: मासिक शिवरात्रि
9 जुलाई 2021: हलहारिणी अमावस्या
11 जुलाई 2021: गुप्त नवरात्रि का प्रारंभ
12 जुलाई 2021: जगन्नाथ रथयात्रा प्रारंभ
13 जुलाई 2021: विनायक चतुर्दशी व्रत
16 जुलाई 2021: ताप्ती जयंती और कर्क संक्रांति
18 जुलाई 2021: गुप्त नवरात्रि का पारण
20 जुलाई 2021: ईद-उल-अजहा या बकरीद
20 जुलाई 2021: देवशयनी एकादशी, चतुर्मास या चौमासा प्रारंभ
21 जुलाई 2021: प्रदोष व्रत, वामन द्वादशी
22 जुलाई 2021: विजया पार्वती व्रत व मंगला तेरस
24 जुलाई 2021: आषाढ़ पूर्णिमा



Click it and Unblock the Notifications
