Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
जानें मई माह में शादी-ब्याह, मुंडन, गृह प्रवेश के लिए कौन सी तारीखें रहेंगी शुभ
ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार पांचवां महीना मई शुरू होने वाला है। हिंदू धर्म में किसी भी मांगलिक कार्य से पहले एक अच्छे दिन का चुनाव किया जाता है। माना जाता है कि इससे जीवन में शुभता बनी रहती है और शुरू किये कार्य में सफलता भी मिलती है। मई में अक्षय तृतीया का पर्व भी आने वाला है। इस दिन अबूझ मुहूर्त बनता है जिस वजह से बिना कोई विशेष मुहूर्त देखे कोई भी मांगलिक कार्य संपन्न किया जा सकता है। इसके अलावा भी मई के महीने में कई ऐसी तारीखें हैं जब आप शुभ कार्य का आयोजन कर सकते हैं। इस लेख के जरिये जानते हैं मई महीने में शादी, गृह प्रवेश, मुंडन आदि जैसे अन्य शुभ कार्यों के लिए शुभ दिन कौन से रहेंगे।

मई 2022 में विवाह के शुभ मुहूर्त
यदि आप मई के महीने में शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं तो इस माह तकरीबन 15 शुभ दिन मिलने वाले हैं। आप अपने परिवार के साथ मिलकर इनमें से कोई भी दिन चुन सकते हैं। अक्षय तृतीय 3 मई को पड़ रही है, यह शादी-विवाह जैसे कार्यों के लिए बहुत शुभ दिन माना गया है। इसके अतिरिक्त 02, 09, 10, 11, 12, 15, 17, 18, 19, 20, 21, 26, 27 और 31 मई में से कोई भी तिथि अपने जीवन के विशेष पल के लिए चुन सकते हैं।

मई 2022 गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त
मई के महीने में यदि आप गृह प्रवेश की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए 2, 11, 12, 13, 14, 16, 20, 25, 26 और 30 मई की तारीखें बेहद शुभ रहने की उम्मीद हैं।

मई 2022 में मुंडन के लिए मुहूर्त
हिंदू धर्म में बच्चों के मुंडन संस्कार के लिए भी विशेष तिथि निकाली जाती है। यदि आप मई 2022 में अपने बच्चे का मुंडन कार्यक्रम करना चाहते हैं तो इसके लिए 4, 6, 13, 14, 27 और 28 मई का दिन शुभ रहेगा।

मई 2022 में नामकरण के लिए मुहूर्त
बच्चों के नामकरण मई के महीने में 13 दिन शुभ माने जा रहे हैं। आप नामकरण का पवित्र कार्य 3, 4, 5, 8, 12, 13, 16, 17, 20, 21, 22, 30 और 31 मई में से किसी भी दिन कर सकते हैं।

मई 2022 में जनेऊ संस्कार के लिए मुहूर्त
साल 2022 में मई के महीने में जनेऊ संस्कार के लिए कुल सात दिन उत्तम माने जा रहे हैं। यदि आप इस माह ये शुभ कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए 04, 05, 06, 12, 13, 18 और 20 मई की तारीखें उत्तम रहेंगी।

मई 2022 में खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त
इस महीने में आप नई प्रॉपर्टी की खरीद अथवा बिक्री के बारे में विचार कर रहे हैं तो आपके लिए मई में ग्यारह दिन काफी उत्तम रहने की संभावना है। आप 6, 7, 10, 11, 15, 16, 19, 24, 25, 26 या फिर 31 मई में से किसी भी दिन प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री का कार्य कर सकते हैं। साथ ही ये तिथियां प्रॉपर्टी के बयाना देने के लिए भी शुभ हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
