Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
भाद्रपद माह में आएंगे तीज और जन्माष्टमी जैसे बड़े पर्व, देख लें त्योहारों की पूरी लिस्ट
श्रावण मास के समाप्त होने के बाद भाद्रपद माह का आगाज हो जाता है। इस महीने में कई तीज-त्योहार आते हैं। हिंदू धर्म के मानने वाले जातकों के लिए भादो का महीना विशेष महत्व रखता है। इस महीने में स्नान, ध्यान और दान की महत्ता बताई गयी है। साल 2021 में भाद्रपद माह 23 अगस्त से शुरू हुआ है जो सितंबर की 20 तारीख तक रहेगा। त्योहारों के लिहाज से यह महीना महत्वपूर्ण है। इस महीने में कजरी और हरतालिका तीज आने वाली है तो वहीं कृष्ण जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी जैसे बड़े पर्व भी मनाये जाएंगे। इस लेख में जानते हैं साल 2021 के भाद्रपद महीने में कौन कौन से तीज और पर्व आने वाले हैं और साथ ही इनकी सही तिथि क्या रहेगी।

कजरी तीज और गणेश चतुर्थी: 25 अगस्त, बुधवार
भादो महीने की शुरुआत तीज उत्सव के साथ हो रही है। भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को कजरी तीज का व्रत रखा जायेगा। इस साल यह व्रत 25 अगस्त को पड़ रहा है। महिलाएं अपने अखंड सुहाग के लिए व्रत और माता पार्वती की पूजा करती हैं। इसी दिन गणेश चतुर्थी का उत्सव भी मनाया जायेगा।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी: 30 अगस्त, सोमवार
जन्माष्टमी का पर्व भगवान श्री कृष्ण के जन्म उत्सव के रूप में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल कृष्ण जन्माष्टमी 30 अगस्त को मनायी जाएगी। इस मौके पर कृष्ण मंदिरों की सजावट देखने लायक होती है।

अजा एकादशी: 3 सितंबर, शुक्रवार
सनातन धर्म का पालन करने वाले लोगों के लिए एकादशी तिथियों का विशेष महत्व है। भादो महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को अज एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस साल अजा एकादशी का व्रत 3 सितंबर को रखा जाएगा।

प्रदोष व्रत: 4 सितंबर, शनिवार
भादो माह के कृष्ण पक्ष में प्रदोष व्रत पूजन 4 सितंबर को किया जाएगा। गौरतलब है कि शनिवार को पड़ने वाले प्रदोष व्रत को शनी प्रदोष व्रत कहा जाता है। इस दिन भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद पाने के लिए जातक व्रत व उनकी पूजा करते हैं।

भाद्रपद अमावस्या: 7 सितंबर
हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि के साथ साथ अमावस्या का भी विशेष महत्व बताया गया है। भादो महीने की अमावस्या 7 सितंबर को पड़ रही है। इस दिन पितृ दान से जुड़ा कार्य करना उत्तम माना जाता है।

हरतालिका तीज: 9 सितंबर, गुरुवार
इस साल हरतालिका तीज का व्रत 9 सितंबर को रखा जाएगा। सुहागिन महिलाएं यह व्रत अपने पति की लंबी आयु की कामना पूर्ति के लिए करती हैं। हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीय तिथि को रखा जाता है।

गणेश चतुर्थी- 10 सितंबर, शुक्रवार
गणेश चतुर्थी का पर्व बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। गणपति भक्त इस उत्सव का इंतजार बेसब्री से करते हैं। भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। इस साल यह पर्व 10 सितंबर को मनाया जाएगा।

पद्मा एकादशी- 17 सितंबर, शुक्रवार
भादो महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पद्मा एकादशी के नाम से जाना जाता है। पद्मा एकादशी का व्रत 17 सितंबर को रखा जाएगा। ईद दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।

प्रदोष व्रत- 18 सितंबर, शनिवार
भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत 18 सितंबर को रखा जाएगा। इस दिन महादेव की पूजा करने का विधान है।

भाद्रपद पूर्णिमा- 20 सितंबर
भादो महीने की पूर्णिमा 20 सितंबर, सोमवार को पड़ रही है। इसके साथ ही भाद्रपद माह का समापन हो जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करें।



Click it and Unblock the Notifications











