Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
Chaitra Navratri 2021: जानें इस साल किस सवारी पर आएंगी मां और किस पर होगी विदाई
हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का बड़ा महत्व बताया गया है। नवरात्रि के ये नौ दिन मां दुर्गा के अलग अलग स्वरूपों को समर्पित हैं। साल 2021 में चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ 13 अप्रैल से हो रहा है और इसी दिन हिंदू नववर्ष भी मनाया जाएगा। नवरात्रि के मौके पर भक्त घट स्थापना करते हैं, व्रत रखते हैं और मां की आराधना में समय बिताते हैं। नवरात्रि से जुड़ी ऐसी मान्यता है कि मां दुर्गा कैलाश पर्वत से अपनी विशेष वाहन से यात्रा करते ही धरती पर आती हैं। इस लेख के माध्यम से जानते हैं इस साल मां दुर्गा किस वाहन पर सवार होकर आ रही हैं और किस पर उनकी विदाई होगी।

साल 2021 नवरात्रि तिथि
चैत्र माहीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि पर्व का आरंभ होगा। इस साल नवरात्र पर कलश स्थापना 13 अप्रैल, मंगलवार के दिन किया जाएगा। पंचांग के अनुसार, 21 अप्रैल को नवमी तिथि पड़ेगी। वहीं नवरात्रि व्रत का पारण दशमी तिथि 22 अप्रैल को किया जाएगा।

दिन से जुड़ा है वाहन
नवरात्रि का आरंभ जिस दिन से हो रहा होता है, उसके अनुरूप ही वाहन का चयन किया जाता है। माना जाता है कि यदि मां रविवार या सोमवार को आ रही हैं तो उनका वाहन हाथी होगा। यदि बुधवार के दिन उनके शुभ कदम पड़ने वाले हैं तो वो नाव पर सवार होकर आती हैं। यदि गुरुवार या शुक्रवार से नवरात्र शुरू हो रहे हों तो वो डोली में आती हैं। शनिवार या मंगलवार के दिन से नवरात्र शुरू हो रहे हों तो मां घोड़े पर सवार होकर आती हैं।

इस साल घोड़े पर सवार होकर आएंगी मां
माता जिस सवारी पर आती हैं उससे जुड़े कई तरह के संकेत भी मिलते हैं। इस साल मां अश्व अर्थात घोड़े पर सवार होकर आने वाली हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि पड़ोसी देशों के साथ युद्ध, आंधी-तूफान और कुछ राज्यों में सत्ता का उथल-पुथल होने की संभावना है। वहीं इस बार मां की विदाई नर वाहन पर होने वाली है।



Click it and Unblock the Notifications