Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार औरतों और मर्दों को बेशर्म की तरह करने चाहिए ये चार काम
आचार्य चाणक्य ने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई सारे उपाय और सुझाव दिए। उन्होंने ना केवल राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था से संबंधित नीतियों को लिखा बल्कि पारिवारिक और व्यक्तिगत जीवन से भी जुड़े कई सारे सफलता के नियम बताएं। अपनी रचना चाणक्य नीति में आचार्य 4 ऐसी बातों का विवरण देते हैं जो पुरुष और स्त्रियों को अपने जीवन में बिना किसी शर्म के करनी चाहिए। चलिए जानते हैं कौन सी वह चार बातें जो चाणक्य सभो को करने की सलाह देते हैं-

धन कमाने में न करें कोई शर्म
अच्छे, आरामदायक और सुखी जीवन के लिए धन की आवश्यकता होती है। हमारी लगभग सभी ज़रूरतें धन से कहीं न कहीं जुड़ी हुई होती है। हर व्यक्ति जीवन में भिन्न भिन्न तरह के कार्य करता है ताकि वह अपनी ज़रूरतों के अनुसार धन कमा सके। चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को धन कमाने के लिए किसी भी कार्य को करने से हिचकिचाना नहीं चाहिए। अनैतिक कार्यों के अलावा ऐसे कोई भी कार्य जिसके बदले धन प्राप्त हो, व्यक्ति को करने में शर्म नहीं आनी चाहिए।

उधार में दिए अपने पैसों को मांगने में न हिचकिचाएं
ऐसा कई व्यक्तियों में देखा गया है कि वे किसी को उधार में दिए गये अपने सामान और पैसों को वापिस मांगने में बहुत हिचकिचाते हैं। इस व्यवहार के कारण उनको बहुत नुकसान उठाना पड़ता है इसलिए आचार्य चाणक्य कहते हैं कि उधार में दिए गए अपने पैसों को समय पर बिना किसी शर्म के मांगना चाहिए।

गुरु से शिक्षा लेते वक्त ना करें कोई शर्म
गुरु हमारे मार्गदर्शक होते हैं जो हमारे जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव डालते हैं। वे हमारे जिंदगी को ठीक प्रकार से समझते हैं और उसके अनुसार ही हमें जीवन में बेहतर करने के लिए शिक्षा भी प्रदान करते हैं। इसलिए अपने गुरु या अध्यापक से किसी भी प्रकार की शर्म नहीं करनी चाहिए। अपने जीवन के सभी आयामों को गुरु के सामने खोलकर उनसे शिक्षा लेनी चाहिए।

खाने के लिए ना करें शर्म
इंसान अपनी भूख के लिए ही सभी काम करता है। अपना और अपने परिवार का पेट पालना किसी भी व्यक्ति की पहली प्राथमिकता होती है। कई बार ऐसा होता है जब आप सार्वजनिक स्थान पर होते हैं या यात्रा कर रहे होते हैं, तब कुछ लोग खाना खाने में शर्म करते हैं। आचार्य का मानना है कि व्यक्ति को भूख लगने पर भोजन ग्रहण कर लेना चाहिए, अन्यथा वह दिन भर भूखा रह सकता है। खाना खाने में किसी भी प्रकार की शर्म नहीं करनी चाहिए।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
