Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
Chanakya Niti: चाणक्य ने विद्यार्थियों के लिए बताये हैं मूलमंत्र, परीक्षा में आएंगे अच्छे अंक
देशभर में बच्चों की परीक्षाएं सिर पर है। बच्चे अपनी तैयारी और नतीजों को लेकर चिंता में रहते हैं। ऐसे में उन्हें प्रेरणा और सही मार्गदर्शन की बहुत आवश्यकता होती है। महान विद्वान् आचार्य चाणक्य ने विद्यार्थी जीवन के लिए कई प्रेरक बातें बताई हैं। चाणक्य के अनुसार विद्यार्थी जीवन सर्वोत्तम काल होता है। इस दौरान बच्चे अलग अलग विषयों और क्षेत्रों से संबंधित ज्ञान अर्जित करते हैं। चाणक्य ने विद्यार्थियों के लिए कुछ ख़ास उपाय बताएं हैं जो बच्चों को उनकी परीक्षाओं में मदद करेंगे। यदि आप स्वयं परीक्षाएं दे रहे हैं या आपके बच्चे परीक्षा को लेकर चिंतित हैं तो चाणक्य द्वारा बताये गये ये सुझाव आपके काम आ सकते हैं।

अपने लक्ष्य पर रखें एकाग्रता
जीवन में किसी भी परीक्षा में सफ़ल होने के लिए अपने लक्ष्य से भटकना नहीं चाहिए। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य पर एकाग्र होना चाहिए। उनका लक्ष्य अच्छी शिक्षा और ज्ञान प्राप्त करना होना चाहिए। परीक्षाओं के समय फ़ोन, खेल, घूमने-फिरने जैसे भटकाव से दूर रहकर अपने टारगेट के प्रति गंभीर होना और भी जरूरी हो जाता है।

समय सारणी बनाएं
चाणक्य वक्त की कीमत बताते हैं और कहते हैं कि विद्यार्थियों को अपने समय का हमेशा सदुपयोग करना चाहिए। इसका सबसे सही उपाय एक कारगर समय सारणी बनाना है। दिन के घन्टों और परीक्षा की ज़रूरत के हिसाब से हर विद्यार्थी को एक टाइम टेबल बनाना चाहिए। पढ़ाई के बीच छोटे छोटे ब्रेक भी लें ताकि लगातार पढ़ने से थकावट महसूस ना हो।

अनुशासन है परीक्षा में सफ़ल होने की चाबी
विद्यार्थियों को अपने जीवन में अनुशासित रहना चाहिए। समय पर अपने सारे कार्यों को करना चाहिए। हर रोज़ अपने सारणी का पालन करना चाहिए और जो भी परीक्षा के लिए कारगर सीख दे उनका सम्मान भी करना चाहिए।

सेहत का रखना चाहिए पूरा ख्याल
विद्यार्थी जीवन पूरे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। ऐसे में इस दौरान बच्चों को अपनी सेहत का अच्छे से ख्याल रखना चाहिए। एक बार बीमार पड़ने से कई दिन बर्बाद हो जाते हैं जो परीक्षा के समय नुकसानदेह साबित हो सकता है। इसलिए बच्चों को स्वस्थ रहना चाहिए।

आलस्य को करना चाहिए दूर
चाणक्य के अनुसार निरंतर मेहनत से ही कोई व्यक्ति सफ़ल हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए तो मेहनत का महत्व और भी अधिक हो जाता है। बच्चों को आलस्य छोड़कर हर काम समय पर पूरा करना चाहिए ताकि परीक्षा के दिन तक उनकी तैयारी पूरी रहे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications