Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
अपने जन्मदिन पर भूल से भी ना करें ये काम, जीवन में बढ़ जाएंगी परेशानियां
छोटा हो या बड़ा हर किसी शख्स को अपने जन्मदिन का इंतजार रहता है। भारतीय संस्कृति में जन्मदिन को एक उत्सव के रूप में मनाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में भी व्यक्ति के जन्मदिवस को खासा महत्व दिया गया है। व्यक्ति की वर्ष कुंडली उसके जन्म के दिन, समय और जगह के आधार पर तैयार होती है।

आपके बर्थडे पर पूरे साल भर की कुंडली बनती है इसलिए इस दिन को अच्छे से गुजारने के लिए कहा जाता है। मगर हम जाने अनजाने में ही अपने बर्थडे के दिन कुछ ऐसा कर बैठते हैं जिसका खामियाजा हमें पूरे साल भुगतना पड़ता है। इस शुभ दिन पर हमारी एक गलती हमारे ग्रहों को हमारे ही प्रतिकूल बना देती है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि अपने जन्मदिन पर हमें किन बातों का ख्याल रखने की जरूरत है।

1.
अपने बर्थडे के दिन बाल और नाखून काटने के बारे में बिल्कुल भी ना सोचें। ऐसा करना आपकी आयु के लिए अच्छा नहीं माना जाता है।

2.
जन्मदिन की खुशी होना अच्छी बात है। लेकिन अपने बर्थडे का उत्सव मनाने के लिए किसी जीव की हत्या ना करें। अपने जन्मदिवस पर मांसाहार का सेवन ना करें। साल के इस विशेष दिन पर प्रभु का आशीर्वाद मिलने के बजाय आपको श्राप मिल जाएगा। आने वाले समय में किसी बीमारी या विवाद से परेशान रह सकते हैं।

3.
अपने जन्मदिन पर किसी गरीब, साधु या भिखारी का अपमान ना करें। अगर कोई जरूरतमंद आपके दरवाजे पर आया है तो उसकी मदद जरूर करें। उसे भोजन कराएं अथवा अपने सामर्थ्य के मुताबिक दान दें। आपकी आयु और सेहत पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

4.
अपने बर्थडे के दिन खुद को शांत रखें, किसी भी तरह के विवाद में ना पड़े। इस दिन किसी भी व्यक्ति से लड़ाई झगड़ा ना करें। अगर किसी व्यक्ति से विरोध भाव भी है तब भी मुलाकात हो जाने पर प्रेम से मिलें। याद रखें की शास्त्रों के मुताबिक अपने जन्मदिन पर विवादों में पड़ने वाला शख्स पूरे साल विवादों में ही फंसा रहता है।

5.
इस दिन गर्म पानी से स्नान ना करें, शास्त्रों में ऐसा करने की मनाही है। आप गंगा जल या फिर कोई और पवित्र जल अपने नहाने के पानी में मिलाकर स्नान करें। आपके लिए शुभ रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications