Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
गरुड़ पुराण के अनुसार न करें होलिका दहन पर गलती से भी ये काम..
आज रात होलिका दहन किया जाएगा। आज होलिका दहन के साथ ही होलाष्टक भी खत्म हो जाएंगे। इसके बाद 2 मार्च को धुलंडी यानी होली खेली जाएगी। होलिका दहन के दिन किए गए शुभ काम से दुर्भाग्य दूर हो सकता है और अशुभ कार्यों से होली जैसे पर्व की पवित्रता भंग होती है जिसका परिणाम आपको ही भोगना पड़ता हैं।
इसीलिए होली पर अशुभ कामों से बचना चाहिए। गरुड़ पुराण के अनुसार होली के दिन स्त्री हो या पुरुष सबको ये 4 काम नहीं करने चाहिए।

आलस न करें
कुछ विशेष परिस्थितियों को छोड़कर दिन में या शाम के समय न सोएं। यदि कोई व्यक्ति बीमार है, वृद्ध है या कोई स्त्री गर्भवती है तो वह दिन में या शाम को सो सकती हैं, लेकिन स्वस्थ व्यक्ति को दिन में या शाम को सोना नहीं चाहिए।

कलह से बचें
घर में किसी भी प्रकार का कलह या झगड़ा न करें। घर-परिवार के सभी सदस्य प्रेम से रहें और खुशी का माहौल बनाकर रखें। अभी से इस बुरी आदत पर नियंत्रण करना शुरू कर दें, ताकि होली पर घर में शांति रहे। होली पर क्रोध नहीं करना चाहिए। जो लोग इस क्रोध में करते हैं, उन्हें लक्ष्मी की कृपा प्राप्त नहीं हो पाती है।

नशा न करें
होली पर काफी लोग नशीली चीजों का सेवन करते हैं। जबकि इस दिन किसी भी प्रकार के नशे से भी बचना चाहिए। मान्यता है कि जो नशा करते हैं, वे हमेशा परेशानियों में घिरे रहते हैं। नशे की वजह से घर की शांति भंग हो सकती है और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है।

बड़े बूढ़ों के सम्मान का ध्यान रखें
इस बात का विशेष ध्यान रखें कि किसी भी परिस्थिति में माता-पिता या किसी अन्य बुजुर्ग हमारी वजह से उदास न हो। सभी का सम्मान करें। जो लोग माता-पिता का अनादर करते हैं, उनके यहां देवी-देवताओं की कृपा नहीं होती है और दरिद्रता बनी रहती है।



Click it and Unblock the Notifications