Latest Updates
-
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर
सूर्य ग्रहण 2017: भारत में नहीं होगा कोई असर पर सूतक जरुर लगेगा
21 अगस्त को साल का दूसरा बड़ा सूर्य ग्रहण होगा, इससे दो सप्ताह पहले 7 अगस्त को रक्षाबंधन वाले दिन खंडग्रास चंद्र ग्रहण था। चंद्र ग्रहण के दो सप्ताह बाद हमेशा सूर्य ग्रहण होता है। अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण होता है तो पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण होता है। दोनों ग्रहणों का असर सभी प्राणियों पर पड़ता है।

भारत में इस दौरान रात रहेगी तो यहां पर कहीं भी सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा। बताया जाता है कि भारत में सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा तो इसका असर भी नहीं होगा, पर सूतक के आसार है।

भारत में 9.15 पर शुरु होगा
इस बार 21 अगस्त को सूर्य ग्रहण पड़ रहा है। भारतीय समय के मुताबिक यह ग्रहण रात में 9.15 मिनट से शुरु होगा और रात में 2.34 मिनट पर खत्म होगा। भारत में इस दौरान रात रहेगी तो यहां पर कहीं भी सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा। बताया जाता है कि भारत में सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा तो इसका असर भी नहीं होगा।

भारत में लगेगा सूतक
हालांकि, कई ज्योतिषियों का कहना है कि बेशक भारत में ग्रहण दिखाई ना दे, लेकिन इसका असर राशियों पर जरूर पड़ेगा और भारत में भी सूतक लगेगा। सूर्य ग्रहण का लाइव प्रसारण अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा करेगी। सूर्य ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले यानि 21 अगस्त को सुबह 11.15 बजे से लग जाएगा। बताया जा रहा है कि यह सूर्य ग्रहण साल 2017 का दूसरा बड़ा ग्रहण है।

नहीं होगा ज्यादा असर
अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण होता है तो पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण होता है। दोनों ग्रहणों का असर सभी प्राणियों पर पड़ता है।
हालांकि, जहां-जहां ग्रहण दिखाई देता है, उन्हीं स्थानों पर ग्रहण का असर होता है।



Click it and Unblock the Notifications











