Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
January 2021 Festival Calendar: साल के पहले महीने जनवरी में पड़ने वाले व्रत एवं त्योहारों की सूची और सही तिथि
साल 2020 में आए उतार चढ़ाव के बाद अब सभी लोगों को नए वर्ष का बेसब्री से इंतजार है। नया साल लगने के साथ ही जनवरी महीने के व्रत और त्योहार भी शुरू हो जाएंगे। साल 2020 में सभी त्योहारों की चमक फीकी रही और साथ ही लोगों का उत्साह भी कम ही रहा। मगर उम्मीद की जा रही है कि आने वाला साल बेहतर होगा। लोगों को नववर्ष से काफी उम्मीदें भी हैं।

जनवरी साल का पहला महीना है और इस माह में लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल, बिहू जैसे प्रमुख त्योहार आते हैं। जानते हैं जनवरी माह में आने वाले प्रमुख व्रत और त्योहारों के बारे में, साथ ही उनकी सही तिथि।

2 जनवरी 2021: संकष्टी चतुर्थी
1 जनवरी को नए साल का जश्न मनाने के बाद 2 जनवरी के दिन संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा। हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। संकष्टी चतुर्थी के मौके पर भगवान गणेश की आराधना की जाती है।

9 जनवरी 2021: सफला एकादशी
साल 2021 में सबसे पहली सफला एकादशी व्रत पड़ने वाली है। सफल एकादशी का व्रत 9 जनवरी को रखा जाएगा। पौष महीने की कृष्ण पक्ष की एकादशी को सफला एकादशी कहा जाता है। एकादशी के दिन भगवान विष्णु की विशेष आराधना की जाती है।

10 जनवरी 2021: प्रदोष व्रत
10 जनवरी, रविवार के दिन कृष्ण प्रदोष व्रत रखा जाएगा। भक्त प्रदोष व्रत भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद पाने के लिए रखते हैं।

11 जनवरी 2021: मासिक शिवरात्रि
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी पर मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। जनवरी के महीने में मासिक शिवरात्रि का व्रत 11 जनवरी के दिन रखा जायेगा।

13 जनवरी 2021: लोहड़ी
पूरे उत्तर भारत में लोहड़ी का त्योहार बड़े ही उत्साह से मनाया जाता है। 13 जनवरी, बुधवार के दिन लोहड़ी का उत्सव मनाया जाएगा।

14 जनवरी 2021: मकर संक्रांति
मकर संक्रांति के साथ ही खरमास का अंत हो जाएगा। सूर्य देव 14 जनवरी के दिन धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेंगे और इसे ही मकर संक्रांति कहा जाता है।

14 जनवरी 2021: पोंगल
उत्तर भारत में जिस तरह से मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है, उसी प्रकार 14 जनवरी के दिन ही दक्षिण भारत में पोंगल त्योहार मनाया जाएगा। सूर्य के उत्तरायण होने पर दक्षिण भारत में पोंगल का पर्व मनाने की परंपरा है। गौरतलब है कि यह मुख्य रूप से तमिल पर्व है।

15 जनवरी 2021: माघ बिहू
माघ बिहू का पर्व कृषि से जुड़ा हुआ है। बिहू असम का एक प्रमुख त्योहार है और इस दिन किसानों के सर्वोच्च देवता ब्राई शिबराई की पूजा की जाती है। जनवरी की 15 तारीख को यह पर्व मनाया जाएगा।

16 जनवरी 2021: विनायक चतुर्थी
हिंदू पंचांग के अनुसार हर महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन विनायक चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। 16 जनवरी, शनिवार के दिन विनायक चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन भगवान गणपति की विशेष पूजा की जाती है।

20 जनवरी 2021: गुरू गोविंद सिंह जयंती
साल 2021 में गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती 20 जनवरी को मनाई जाएगी। वह शौर्य और साहस के प्रतीक थे। गुरु गोविंद सिंह जी का जन्म पौष महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को बिहार के पटना में हुआ था।

24 जनवरी 2021: पौष पुत्रदा एकादशी
पुत्र प्राप्ति और संतान की सलामती के लिए महिलाएं पुत्रदा एकादशी का व्रत करती हैं। पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत 24 जनवरी, रविवार को रखा जाएगा।

26 जनवरी 2021: गणतंत्र दिवस
26 जनवरी 1950 के दिन भारत का संविधान लागू किया गया था। हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। भारत का संविधान बनने में पूरे 2 साल 11 महीने और 18 दिन लगे थे।

28 जनवरी 2021: पौष पूर्णिमा
पौष पूर्णिमा 28 जनवरी को पड़ रही है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार पौष महीने के शुक्ल पक्ष की अंतिम तिथि को पौष पूर्णिमा तिथि कहा जाता है। इस दिन व्रत रखने के साथ, गंगा स्नान और दान-पुण्य कर्म करने का बड़ा महत्व होता है।

31 जनवरी 2021: संकष्टी चतुर्थी
हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। 31 जनवरी, रविवार को भगवान गणेश का आशीर्वाद पाने के लिए जातक संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
