Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
March 2021 Festival Calendar: मार्च महीने में आएंगे महाशिवरात्रि और होली जैसे बड़े पर्व, देखें पूरी लिस्ट
मार्च महीने का आगाज हो चुका है। धार्मिक दृष्टि से ये महीना बेहद ख़ास है। इस माह में कई प्रमुख त्योहार और व्रत आने वाले हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन आखिरी महीना होता है। वहीं अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार यह साल का तीसरा महीना है। इस महीने में महाशिरात्रि और होली जैसे विशेष पर्व मनाये जाएंगे। इस लेख में जानते हैं मार्च महीने में पड़ने वाले सभी व्रत और त्योहारों के बारे में और साथ ही जानते हैं उनकी सही तिथि।

2 मार्च 2021: संकष्टी चतुर्थी
हर महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। 2 मार्च, मंगलवार के दिन यह व्रत रखा जाएगा। यह दिन भगवान गणेश को समर्पित है।

6 मार्च 2021: जानकी जयंती
फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन जानकी जयंती का पर्व मनाया जाता है। इस साल यह उत्सव 6 मार्च, शनिवार के दिन मनाया जाएगा। ऐसी मान्यता है कि इसी दिन माता सीता प्रकट हुई थीं।

8 मार्च 2021: महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती
आर्य समाज के संस्थापक, समाज सुधारक और आधुनिक भारत के महान चिंतक महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती 8 मार्च, सोमवार के दिन मनाई जाएगी।

9 मार्च 2021: विजया एकादशी
फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की एकादशी को विजया एकादशी कहा जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन विधि विधान से उनकी पूजा और आराधना की जाती है। इस साल विजया एकादशी का व्रत 9 मार्च को रखा जाएगा।

10 मार्च 2021: प्रदोष व्रत
भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए जातक प्रदोष व्रत करते हैं। फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष में प्रदोष व्रत 10 मार्च को रखा जाएगा।

11 मार्च 2021: महाशिवरात्रि
भगवान भोलेनाथ के भक्तों के लिए महाशिवरात्रि सबसे बड़ा पर्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रतिवर्ष फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस साल यह उत्सव 11 मार्च, गुरुवार के दिन होगा।

13 मार्च 2021: फाल्गुन अमावस्या
फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष में आने वाली अमावस्या को फाल्गुन अमावस्या कहा जाता है। अमावस्या तिथि को फलदायी बताया गया है। फाल्गुनी अमावस्या की तिथि पितरों की शांति के लिए दान, तर्पण, श्राद्ध आदि के लिए अच्छा माना जाता है। इससे पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

14 मार्च 2021: मीन संक्रांति
मीन संक्रांति के दिन सूर्य देव कुंभ राशि से निकल कर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। अगले एक महीने तक वो इसी राशि में विराजमान रहेंगे। यह समय मलमास कहलाता है और इस अवधि में किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं किये जाते हैं।

15 मार्च 2021: फूलेरा दूज
फाल्गुन माह में आने वाले फुलेरा दूज का विशेष महत्व है। यह फाल्गुन महीने का सर्वश्रेष्ठ दिन बताया गया है। इस दिन अबूझ मुहूर्त रहता है जिमसें कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य सम्पन्न किये जा सकते हैं।

17 मार्च 2021: विनायक चतुर्थी
विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की विशेष पूजा की जाती है। लोगों की अआस्था है कि इस दिन भगवान गणपति की विधि विधान से पूजा करने से जीवन में आया हर तरह का संकट दूर होता है।

19 मार्च 2021: स्कंद षष्टी
स्कंद षष्टी का पर्व दक्षिण भारत में काफी उत्साह से मनाया जाता है। यह दिन भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय (भगवान स्कंद) को समर्पित है। इस साल यह पूजा 19 मार्च को की जाएगी।

21 से 28 मार्च 2021: होलाष्टक
फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी से लेकर पूर्णिमा तिथि तक होलाष्टक का पर्व मनाया जाएगा। होलाष्टक की अवधि में शादी-ब्याह, घर-वाहन की खरीदारी और अन्य मांगलिक कार्यों को करने की मनाही होती है।

25 मार्च 2021: आमलकी एकादशी
शास्त्रों में आंवला को उच्च स्थान प्राप्त है। माना जाता है कि भगवान विष्णु ने आंवले को आदि वृक्ष के रूप में प्रतिष्ठित किया था और इसके हर हिस्से में ईश्वर का ही वास है। फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को आमलकी एकादशी कहा जाता है। इस साल यह व्रत 25 मार्च को रखा जाएगा।

26 मार्च 2021: प्रदोष व्रत
26 मार्च को फाल्गुन प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष) पड़ रहा है। मान्यता है कि इस व्रत को रखने से भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

28 मार्च 2021: होलिका दहन
होली के पर्व से एक दिन पूर्व होलिका दहन किया जाता है।

29 मार्च 2021: होली
29 मार्च के दिन रंगों का त्योहार होली मनाया जाएगा। यह पर्व फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। यह हिंदुओं कर प्रमुख त्योहारों में से एक है।



Click it and Unblock the Notifications
