Latest Updates
-
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य
May Festival Calendar 2022: मई महीने में आने वाले हैं ये मुख्य व्रत और त्यौहार, नोट कर लें सही तिथि
अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, साल का पांचवां महीना शुरू हो चुका है। तीज-त्योहारों के लिहाज से मई माह कई मायनों में ख़ास है। मई की शुरुआत ईद और अक्षय तृतीया जैसे बड़े पर्व से हुई। वहीं आगे गंगा सप्तमी, सीता नवमी, बुद्ध पूर्णिमा जैसे उत्सव आने वाले हैं। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि मई 2022 में किस तारीख को कौन सा व्रत और त्योहार मनाया जाएगा।

3 मई 2022: परशुराम जयंती, रोहिणी व्रत, अक्षय तृतीया, ईद
हिंदू धर्म के मुताबिक वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। इसी तिथि पर परशुराम जयंती भी मनायी जाती है। साल 2022 में ईद-उल-फितर का पर्व 3 मई को मनाया गया।

4 मई 2022: वरद चतुर्थी
हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विनायक चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। इसे वरद चतुर्थी भी कहते हैं। इस दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है।

8 मई 2022: गंगा सप्तमी
वैशाख महीने की सप्तमी तिथि को गंगा सप्तमी मनाई जाती है। पंचांग के मुताबिक इस साल यह त्योहार 8 मई को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन मां गंगा का अवतरण हुआ था।

10 मई 2022: सीता नवमी
वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी को सीता नवमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन को जानकी जयंती भी कहा जाता है। ऐसी आस्था है कि इसी दिन माता सीता का प्राकट्य हुआ था। इस दिन महिलाएं घर की सुख-समृद्धि और शांति के लिए व्रत करती हैं।

12 मई 2022: मोहिनी एकादशी
हिंदू धर्म में साल की सभी एकादशी तिथियों को बहुत महत्वपूर्ण बताया गया है। यह तिथि भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए सबसे उत्तम है। वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस साल मोहिनी एकादशी का व्रत 12 मई को रखा जाएगा।

13 मई और 27 मई 2022: प्रदोष व्रत
हर माह के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत रखा जाता है। यह दिन महादेव और माता पार्वती को समर्पित है। इस दिन शिव-पार्वती की आराधना की जाती है और व्रत किया जाता है। मई के महीने में 13 और 27 तारीख को प्रदोष व्रत रखा जाएगा।

14 मई 2022: नृसिंह जयंती
वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को नृसिंह जयंती मनाई जाती है। भगवान विष्णु ने ही नृसिंह अवतार लिया था। इस दिन श्रीहरि के नृसिंह रूप की पूरे विधि विधान से पूजा की जाती है।

16 मई 2022: वैशाख पूर्णिमा, बुद्ध पूर्णिमा
हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि की खास महत्ता है। इनमें वैशाख महीने की पूर्णिमा को विशेष बताया गया है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु का बुद्ध अवतार का प्राकट्य हुआ था। इस तिथि को बुद्ध पूर्णिमा भी कहा जाता है।

26 मई 2022: अपरा एकादशी
एक साल में 24 एकादशी तिथियां पड़ती हैं। वर्ष की सभी एकादशी तिथि को बहुत ख़ास माना गया है। इस साल 26 मई को अपरा एकादशी का व्रत रखा जाएगा। ऐसी मान्यता है कि भगवान विष्णु की कृपा से जाने-अनजाने में हुए पापों से मुक्ति मिल जाती है।

28 मई 2022: मासिक शिवरात्रि
मासिक शिवरात्रि हर माह आती है। इस तरह साल में 12 मासिक शिवरात्रि मनायी जाती है। हर मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर शिवरात्रि मनाई जाती है। इस दिन पूरे विधि विधान से भोलेनाथ की पूजा की जाती है।

30 मई 2022: ज्येष्ठ अमावस्या, शनि जयंती, वट सावित्री व्रत
ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि पर शनि जयंती मनायी जाती है। माना जाता है कि इसी दिन शनि देव ने सूर्य के पुत्र के रूप में जन्म लिया था। 30 मई को ही वट सावित्री का व्रत किया जाएगा। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए यह व्रत करती हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications